औबेदुल्लागंज जनपद पंचायत के घाट पिपलिया में आज दिनांक 20 नवम्बर को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर का आयोजन
–––
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आज दिनांक 20 नवम्बर को रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत घाट पिपलिया में मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर आयोजित किया गया है। जिसमें जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी सहभागिता करेंगे। शिविर में सीएम हेल्पलाईन, लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों के निराकरण के साथ ही शिविर में प्राप्त आवेदनों का भी त्वरित निराकरण किया जाएगा तथा शासन की विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा स्कूल, आंगनवाड़ी, अस्पताल सहित अन्य शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण भी किया जाएगा।
#Raisen Chief Minister, MP Jansampark Madhya Pradesh collectorraisen