कलेक्टर श्री सिसोनिया ने आंगनवाड़ी और स्कूल का किया निरीक्षण
–––
रायसेन जिले की औबेदुल्लागंज जनपद पंचायत की घाट पिपलिया ग्राम पंचायत में कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्र का भ्रमण किया। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से आंगनवाड़ी केन्द्र में दर्ज बच्चों की संख्या, नियमित उपस्थिति, खेलकूद और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। इसके उपरांत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने शासकीय स्कूल का भी भ्रमण कर प्राचार्य और शिक्षकों से जानकारी ली। साथ ही बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन भी किया। इस अवसर पर एएसपी श्री दीपक नायक सहित जिला और विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
#Raisen Chief Minister, MP Jansampark Madhya Pradesh