कलेक्टर श्री सिसोनिया ने जिला पंचायत कार्यालय का किया निरीक्षण
------
कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया द्वारा आज जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर विभागीय कार्यों, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के संचालन, हितग्राहियों को लाभ वितरण और विभागीय गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी ने विभिन्न शाखाओं के कार्यों एवं ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। कलेक्टर श्री सिसोनिया ने योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ पहुंचाने तथा विभागीय कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कहा।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
1 views | Raisen, Madhya Pradesh | Nov 19, 2026