रायसेन जिले की औबेदुल्लागंज जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत घाट पिपलिया में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर में कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने उपस्थित ग्रामीणों एवं अधिकारियों को पराली नहीं जलाने, पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने तथा पराली के उचित प्रबंधन की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि फसल अवशेषों को जलाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है तथा मिट्टी की उर्वरता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। किसान पराली जलाने के स्थान पर उसके उचित प्रबंधन के विकल्प अपनाएं और पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
#Raisen Chief Minister, MP Jansampark Madhya Pradesh
Raisen, Madhya Pradesh | Nov 20, 2026