मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत औेबेदुल्लागंज जनपद की ग्राम पंचायत घाट पिपलिया में शिविर सम्पन्न
कलेक्टर श्री सिसोनिया ने ग्रामीणों से किया संवाद, समस्याओं के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश
शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल का किया निरीक्षण
––––
रायसेन जिले की औबेदुल्लागंज जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत घाट पिपलिया में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर का कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के उद्देश्यों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
कलेक्टर श्री सिसोनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को आमजन के लिए अधिक सुलभ बनाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों के अधिकारी ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उन्हें योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं और पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने की प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।
कलेक्टर श्री सिसोनिया ने ग्रामीणों से कहा कि शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं, जहां शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, उनकी पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। ग्रामीण इन स्टॉलों पर पहुंचकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रतानुसार लाभ लेने के लिए आवेदन करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं और आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए उनका शीघ्र एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशान न होना पड़े।
शिविर स्थल पर स्टॉल लगाकर दी गई योजनाओं की जानकारी
शिविर के दौरान कलेक्टर श्री सिसोनिया ने स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन, हितग्राहियों को दी जा रही सुविधाओं तथा शिविर में प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र हितग्राही तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करें और ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी सरल एवं सहज भाषा में दें।
#Raisen