
आज दिनांक 26.08.2026 के पूर्वाह्न 9.00 बजे तिब्बत प्रभाग में glacial lake के outburst होने के कारण भोटे-कोशी नदी, जो तिब्बत में उद्गमित होकर नेपाल स्थित त्रिशूली नदी में मिल जाती है, में लगभग 3 मीटर का surge प्रवाहित हो रहा है। इस घटना के फलस्वरूप इसके निम्नप्रवाह में गंडक नदी के जलश्राव एवं जलस्तर में भी अप्रत्याशित वृद्धि सभावित है। आज मध्यान 12.00 बजे वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज से 86,000 क्यूसेक का जलश्राव प्रवाहित हुआ है, जिसकी प्रवृत्ति बढ़ने की है। नेपाल प्रभाग स्थित नारायणी नदी का देवघाट गेज स्थल पर वर्तमान जलस्तर 4.77 मीटर है। इस स्थल पर खतरे का निशान 9.00 मीटर एवं चेतावनी स्तर 7.30 मीटर है। यहाँ नदी में पानी बढ़ने पर गंडक बराज तक पहुँचने में लगभग 3.50 घंटा समय लगने की संभावना है।
जल संसाधन विभाग द्वारा इस घटना पर त्वरित सतर्कता बरतते हुए वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज के सभी गेटों (36 गेट) को खोला गया है एवं गंडक बराज पर मुख्यालय स्तर से अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में एक तकनीकी दल को भेजा गया है। साथ ही गंडक नदी बेसिन में अवस्थित सभी जिलों में चेतावनी संवाद जारी कर दिया गया है। इस संबंध में विभागीय पदाधिकारियों को संभावित आकस्मिक स्थिति के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियों सुनिश्चित करते हुए लगातार चौकसी एवं निगरानी बरतने हेतु निदेशित किया गया है। इस क्रम में बाढ की स्थिति से निपटने हेतु सामग्रियों के भंडारण एव तटबंधों के सतत् निरीक्षण का पुख्ता इंतजाम किया गया है।
इस संबंध में मुख्य सचिव, बिहार के स्तर से संबंधित सभी जिला पदाधिकारी के साथ अकस्मात बैठक आहूत कर मामले से अवगत कराते हुए सभी आवश्यक तैयारियाँ यथा तटबंध के अंदर के आवासितों को माईकिंग कराकर अवगत कराना तथा ससमय सुरक्षित स्थान पर ले जाने हेतु आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने हेतु निदेशित किया गया। NDRF एवं SDRF की टीमों को संभावित प्रभावित क्षेत्रों में नियुक्त किया जा रहा है।
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा मुख्य सचिव, बिहार, प्रधान सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग एवं सचिव, जल संसाधन विभाग के साथ बैठक आहूत कर स्थिति की समीक्षा की गयी एवं संबंधितों को 'हाई अलर्ट' मोड में रहते हुए सभी आवश्यक कार्रवाई ससमय सुनिश्चित करने तथा स्थिति पर लगातार नजर बनाये रखने हेतु निदेशित किया गया।
Bhagalpur District Administration
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
Bhagalpur Police
Information & Public Relations Department, Government of Bihar