
#मध्यप्रदेश के केंद्रीय विद्यालयों में अब शिक्षण व्यवस्था और प्रशासनिक तंत्र को पूरी तरह हाईटेक बनाया जा रहा है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने स्कूलों की कार्यप्रणाली को पारदर्शी और आधुनिक बनाने के लिए तीन नए डिजिटल पोर्टल लॉन्च किए हैं।
इन पोर्टलों के जरिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई की मदद से छात्रों की उपस्थिति, अकादमिक प्रगति और शिक्षकों की शिक्षण शैली पर सीधे नजर रखी जाएगी। इस कदम का मुख्य उद्देश्य सरकारी शिक्षा तंत्र में आधुनिक तकनीक का समावेश करना है। लॉन्च किए गए इन पोर्टलों के माध्यम से अभिभावक और प्रशासनिक अधिकारी रियल टाइम डेटा देख सकेंगे।
छात्रों के प्रदर्शन का मूल्यांकन अब पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ डेटा और एनालिटिक्स आधारित एआई सिस्टम से होगा, जिससे कमजोर विषयों की पहचान कर समय रहते सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें। केंद्रीय विद्यालय संगठन का यह पायलट प्रोजेक्ट आने वाले दिनों में स्कूली शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है।
#breakingnewswala #MadhyaPradeshNews #ग्वालियरNews #KendriyaVidyalaya #ArtificialIntelligence #EducationNews #DigitalIndia #GwaliorNews #BNWTV