मुरैना में वीरांगना झलकारी बाई की 196वीं जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, माहौर समाज ने उत्साह से मनाया कार्यक्रम
मुरैना। वीरांगना झलकारी बाई की 196वीं जयंती के अवसर पर कल मुरैना में मेहर समाज द्वारा भव्य चल समारोह निकाला गया। कार्यक्रम में वीरांगना झलकारी बाई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी वीरता, साहस और देशभक्ति को याद किया गया।
चल समारोह उत्साह और जोश के साथ निकाला गया, जिसमें समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे आयोजन में उत्सव का माहौल देखने को मिला। समाज के लोगों ने वीरांगना झलकारी बाई के जीवन, उनके संघर्ष और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए जयंती समारोह धूमधाम से मनाया।
इस आयोजन के माध्यम से समाज ने वीरांगना झलकारी बाई के गौरवशाली इतिहास और उनके बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, उत्साह और वीरांगना के प्रति सम्मान का भाव देखने को मिला।