कहते हैं कि सपने पूरे करने के लिए किसी बड़े शहर में पैदा होना जरूरी नहीं, बल्कि उन्हें पूरा करने का हौसला होना जरूरी है।
जल्द आपको मिलवाएंगे ग्वालियर की एक ऐसी बेटी से, जिन्होंने अपने छोटे से शहर से निकलकर मुंबई की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने की कोशिश शुरू की है नाम है आकांक्षा भटनागर
आकांक्षा का आचरण न्यूज़ से भी जुड़ाव रहा है। करीब दो साल पहले वो यहाँ बतौर कंटेंट राइटर थीं लेकिन अब आकांक्षा मुंबई पहुँच गई हैं और उन्होंने बतौर राइटर कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स पर काम किया। कई रियलिटी शोज़ के लिए राइटिंग की, सोनी टीवी के 'आपका अपना ज़ाकिर' के लिए लिखा और अभी हाल ही में देश के सबसे चर्चित और सक्सेसफुल टॉक शो 'शेखर टुनाइट' में भी बतौर लेखक अपना योगदान दिया है।
जल्द आप लोगों को दिखाएंगे आकांक्षा के ग्वालियर से मुंबई तक के इस सफर की कहानी आचरण न्यूज पर
फिलहाल पेश हैं आचरण स्टूडियो की शो के दौरान की कुछ खूबसूरत तस्वीरें।
Akanksha Bhatnagar
Acharan Gwalior
#gwalior