मंडला, 5 नवंबर 2026। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल द्वारा मंडला जिले के लिए डॉ. कपिल वर्मा को आयोग मित्र (Commission Friend) के रूप में नामांकित किया गया है। आयोग द्वारा 4 नवंबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।
नामांकन के तहत डॉ. वर्मा को जिले में मानव अधिकारों के संवर्धन एवं संरक्षण के क्षेत्र में आयोग के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे जिले स्तर पर मानव अधिकारों से जुड़े मामलों में आयोग के सहयोगी के रूप में कार्य करेंगे तथा आमजन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में सहायक होंगे।
इस नामांकन पर क्षेत्र में हर्ष व्यक्त किया जा रहा है। शुभचिंतकों एवं परिजनों ने डॉ. कपिल वर्मा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
— बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं 🌹💐
#Mandla #मध्यप्रदेश #भोपाल
Niwas, Mandla | Nov 5, 2026