निवास: जिले के थाना निवास पुलिस ने ग्राम मोहपानी में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को किया जागरूक
Niwas, Mandla | Feb 19, 2026 पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में माइक्रो बीट पुलिस चौपाल आयोजित कर ग्रामीण नागरिकों को हेलमेट अनिवार्यता, यातायात नियमों के पालन, नशा मुक्ति, साइबर अपराध से बचाव तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के संबंध में व्यापक रूप से जागरूक किया जा रहा है। गुरुवार को शाम 5 बजे इस अभियान को संचालित किया।