मंडला जिले के मोहगांव विकासखंड के ग्राम देवगांव सहित विभिन्न ग्रामों में बुधवार को दोपहर 1:30 बजे निवास विधायक चैन सिंह वरकड़े ने भूमि पूजन किया। इस अवसर पर निवास विधायक ने ग्राम देवगांव के पंचायत भवन में क्षेत्र के विकास को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ग्राम के पांच सरपंच सचिव एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर जानकारियां दी और क्षेत्र की समस्याओं को भी सुना।