
💔 सिस्टम की बेरहमी ने तोड़ा पिता का सब्र, बेटी का सपना यूं रोंदा गया! एक पिता अपनी बेटी को डॉक्टर बनाने का सपना लेकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचा… लेकिन कुछ मिनट की देरी ने सब कुछ खत्म कर दिया। 🙏 हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा पिता… 🚫 लेकिन गेट नहीं खुला! 💔 आखिर सब्र टूट गया… पिता ने गेट पर सिर पटक दिया, सड़क पर लेटकर रोने लगा… 😢 बेटी भी फूट-फूट कर रोती रही… क्या यही है हमारा सिस्टम? ❓ जो सालों से पेपर लीक नहीं रोक पाया ❓ जो बार-बार अपनी जिम्मेदारी निभाने में फेल रहा 👉 उसे अपनी गलतियों की छूट है? लेकिन… एक मिनट की देरी पर बच्चों के सालों के सपनों को कुचल दिया जाता है? ये सिर्फ अन्याय नहीं, क्रूरता है! ये युवाओं के साथ दोहरा अत्याचार है! कांग्रेस पार्टी से उमंग श्रृंगार ने उठाए सवाल — “सिस्टम लगातार गलती करे तो सब माफ़, लेकिन छात्र से छोटी सी चूक हो जाए तो उसका भविष्य साफ कर दिया जाए — ये कैसा न्याय है?” अब सवाल सिस्टम से है — 👉 क्या इंसानियत से बड़ा नियम है? 👉 क्या मेहनत की कोई कीमत नहीं? #Vidisha #NEET2026 #मध्यप्रदेश #भोपाल
Gopadbanas, Sidhi | Jun 22, 2026

जिला पंचायत भोपाल को नवाचार की राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती इला तिवारी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संचालित Tax Sakhi Initiative on Taxation को प्रतिष्ठित #SkochAward से सम्मानित किया गया। आज नई दिल्ली में यह सम्मान जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी Shivani Mishra एवं Rekha Pandey (DPM, NRLM) द्वारा प्राप्त किया गया। Tax Sakhi Initiative के अंतर्गत कर जागरूकता एवं कर अनुपालन को बढ़ावा देने हेतु निरंतर नवाचारपूर्ण एवं प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। यह उपलब्धि जिला पंचायत सीईओ के सतत मार्गदर्शन, टीमवर्क एवं समर्पित प्रयासों का परिणाम है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए समस्त टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। CM Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Zila Panchayat Bhopal #Bhopal #भोपाल #ZPBhopal #taxsakhi #SKochaward
Bhopal, Madhya Pradesh | Jun 20, 2026

#भोपाल जहर खाने वाली युवती की समय पर बची जान, करणी सेना परिवार के कार्यकर्ताओं ने दिखाई मानवता
Nagda, Ujjain | Jun 12, 2026

ग्लोबल स्किल पार्क के सामने चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 70 दुकानें और 42 झुग्गियों का अवैध कब्जा हटाया 10 करोड़ रुपये मूल्य की शासकीय भूमि हुई अतिक्रमण मुक्त, यहां बनेगी फोरलेन सड़क और ब्रिज जिला प्रशासन द्वारा संचालित अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत शनिवार को ग्राम पिपलानी चमारन स्थित लेबर कॉलोनी झुग्गी बस्ती क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। ग्लोबल स्किल पार्क के सामने स्थित शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाते हुए प्रशासन ने 70 दुकानों एवं 42 झुग्गीवासियों द्वारा सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। यह कार्रवाई एसडीएम गोविंदपुरा श्री भुवन गुप्ता के नेतृत्व में तहसीलदार श्री सौरभ वर्मा, राजस्व अमले, नगर निगम तथा पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा की गई। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, पीडब्ल्यूडी सड़क के दोनों ओर लगभग 210 मीटर क्षेत्र में फैले करीब 4,000 वर्गमीटर (लगभग 43,000 वर्गफीट) शहरी भूमि क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। गाइडलाइन के अनुसार इस भूमि का मूल्य लगभग 10 करोड़ रुपये तथा वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 40 करोड़ रुपये आंका गया है। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के बाद अब इस भूमि पर कार्यपालन यंत्री, राजधानी संभाग क्रमांक-02 द्वारा प्रस्तावित फोरलेन सड़क एवं ब्रिज निर्माण कार्य कराया जाएगा। इससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी तथा नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #भोपाल #bhopal
Bhopal, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

🕯️✊ #सीधी में #कांग्रेस की “चिमनी यात्रा”, महंगाई और बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता, सीधी जिले में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि तथा जिले की बदहाल विद्युत व्यवस्था के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी द्वारा गांधी चौक से "चिमनी यात्रा" निकाली गई। प्रदेश उपाध्यक्ष #Devendra Singh Dadu के नेतृत्व में निकली रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जनसमस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। शाम 5 बजे गांधी चौक में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने चिमनी के साथ रैली निकालकर बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाए। यात्रा के दौरान महंगाई के विरोध में नारेबाजी की गई तथा "महंगाई डायन खाए जात है" गीत के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का विरोध दर्ज कराया गया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने "युवा कांग्रेस जिंदाबाद" और #RahulGandhi जिंदाबाद के नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई और बिजली विभाग की कथित अव्यवस्थाओं से आम जनता परेशान है, जिसके विरोध में यह आंदोलन आयोजित किया गया। #चिमनी_यात्रा #Sidhi #Congress #MadhyaPradesh #महंगाई_विरोध #बिजली_संकट #युवा_कांग्रेस #RahulGandhi #DevendraSinghDadu #SidhiNews #Bhopal #Delhi #MPCongress #जनआंदोलन #PrideNews #सीधी #भोपाल #दिल्ली #कांग्रेस #मध्यप्रदेश #राहुल_गांधी #महंगाई #बिजली_व्यवस्था #गांधी_चौक #चुरहट #सीधी_समाचार
Gopadbanas, Sidhi | Jun 2, 2026