विश्व फार्मासिस्ट दिवस 25 सितंबर पर विशेष*
*फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ हैं - Drx अशोक गालव
उचाना - हर साल 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर फार्मासिस्टअशोक गालव ने सभी फार्मासिस्ट साथियों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट सिर्फ दवा देने वाला नहीं, बल्कि मरीज की सेहत का रखवाला होता है। डॉक्टर और मरीज के बीच की सबसे मजबूत कड़ी फार्मासिस्ट ही है। सही दवा, सही सलाह और सही समय पर सेवा देना ही हमारा धर्म है।
फार्मासिस्ट अशोक गालव ने कहा कि कोरोना काल में फार्मासिस्टों ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की सेवा की है। आज के समय में हर व्यक्ति को दवाओं के सही उपयोग के बारे में जागरूक होना चाहिए और किसी भी दवा का सेवन बिना फार्मासिस्ट / डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए।
इस मौके पर उन्होंने सभी से अपील की कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस को हम सब मिलकर स्वास्थ्य जागरूकता दिवस के रूप में मनाएं।
Haryana, India | Sep 26, 2026