Public App Logo
Profile Picture

Today News

@ todaynewsinput
219Followers
0Following
पंचकूला नगर निगम एवं नगर परिषद कालका के आन्दोलन कर रहे सफ़ाई कर्मचारियों एवं फायर कर्मियों की मांगे तुरंत मानी जाए - ओ पी सिहाग 

 पंचकूला , कालका एवं पिंजौर  की सडकों एवं गलियों में फैला लगभग 2200 टन कूड़ा , महामारी फैलने  का खतरा। 

पंचकूला,21 अगस्त: जजपा जिला पंचकूला अध्यक्ष ओ पी सिहाग की अगुआई में जजपा पंचकूला के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नगर निगम पंचकूला एवं नगर परिषद कालका के कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे आंदोलन के समर्थन में उपायुक्त पंचकूला सतपाल शर्मा के  माध्यम से मुख्यमंत्री  हरियाणा के नाम  ज्ञापन सौंपा। उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार को अपनी बात पर कायम रह कर हड़ताली कर्मचारियों की सारी मांगे तुरंत मान लेने चाहिए। 
 इस बारे चर्चा करते हुए जजपा ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा है कि पंचकूला नगर निगम ,कालका नगर परिषद एवं प्रदेश भर के हज़ारों सफ़ाई कर्मचारी तथा फायर कर्मी अपनी जायज मांगों को मनवाने के लिए प्रदेश सरकार के खिलाफ पिछले 17 दिनों से हड़ताल कर  रहे हैं तथा मजबूती से अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं।
     ओ पी सिहाग ने कहा कि प्रदेश भर की पालिकाओं के सफ़ाई कर्मियों की हड़ताल की वज़ह से सारे शहर कूड़े के ढेर बन कर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि पंचकूला एवं कालका पिंजौर में लगभग 2200 टन कूड़ा सडकों, गालियों एवं लोगों के घरों में पड़ा है जो बारिश की वज़ह से बदबू पैदा कर रहा है। अगर जल्दी ही सफ़ाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म नहीं हुई तो गन्दगी की वज़ह से पंचकूला सहित पूरे प्रदेश के शहरो में महामारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है ।
   उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों जब कर्मचारी हड़ताल पर गए थे तो नगर पालिका कर्मचारी संघ के साथ बातचीत के बाद सभी प्रमुख मांगों को मान लिया था जिसमें हज़ारों की संख्या में लगे कच्चे सफ़ाई कर्मियों एवं फायर कर्मियों को पक्का करने, ठेका प्रथा बंद करने के साथ अन्य मांगे भी शामिल थी। परंतु अब सरकार अपने वादे से मुकर रही है, इस वज़ह से ये कर्मचारी मजबूरी में हड़ताल पर गए हैं। जजपा नेताओं ने उपायुक्त पंचकूला से अपील की वो हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों की जायज मांगे पूरी करने बारे प्रदेश के मुख्यमंत्री, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री तथा विभाग के उच्च अधिकारियों को यथास्थिति से अविलम्ब अवगत कराये तथा मांगी पूरी होने पर वो काम पर लौट सके ताकि  जिले में बरसात के मौसम में ज्यादा कूड़ा कर्कट एकत्रित होने की वजह कोई महामारी न फूट पड़े। आज उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने वालों में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज,ज़िला कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा,पंचकूला हल्का प्रधान राजेश निषाद,युवा जजपा ज़िला प्रधान दीपक चौधरी, रणधीर पंवार, भीम सिंह पंवार, युवा नेता साहिल कुमार वाल्मीकि एवं अभिषेक वोहरा आदि शामिल थे।
*वृक्षारोपण अभियान — हरियाली की ओर एक सार्थक कदम*
इनर व्हील क्लब जींद यूनाइटेड द्वारा बच्चों में पेड़ों के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अल्पाइन डे बोर्डिंग स्कूल, जींद में एक प्रेरणादायक वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया।
इस अवसर पर क्लब प्रेसिडेंट मंजू मानव विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पेड़ों की हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पेड़ केवल हमें ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने, बढ़ते प्रदूषण को कम करने और धरती को हरा-भरा एवं स्वस्थ बनाने में भी अहम योगदान देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य की नींव है। पर्यावरण संरक्षण केवल हमारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा कर्तव्य भी है।
विद्यालय की प्रिंसिपल नैन्सी बत्रा ने इनर व्हील क्लब जींद यूनाइटेड के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की और विद्यार्थियों को वृक्षों एवं पर्यावरण की देखभाल के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में छोटी उम्र से ही पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना बेहद जरूरी है।
वृक्षारोपण गतिविधि में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।सभी ने पौधे लगाए तथा उनकी देखभाल करने और अपने आसपास अधिक से अधिक हरियाली विकसित करने का संकल्प लिया।
इनर व्हील क्लब जींद यूनाइटेड का यह प्रयास “हरियाली बढ़ाएं, पर्यावरण बचाएं और भविष्य संवारें” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक सुंदर एवं सार्थक कदम रहा। इस अवसर पर जींद यूनाइटेड क्लब से  नीना गेरा, रेनू जैन, नैंसी बत्रा, अंजना रेढू, कविता आहूजा, सुमन बत्रा, हिमानी गुप्ता एवं मीरा अरोड़ा उपस्थित रहीं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=हिसार nis:value=हिसार nis:enabled=true nis:link/> कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े फायरिंग। गोलियां चलाकर पार्किंग से होते हुए पंप की तरफ से भाग गए हमलावर
जनता की बुलंद आवाज ,वही अंदाज ,Today न्यूज़ हर कदम सच के साथ
पहले से ही गन्दगी से अटे पड़े पंचकूला में बारिश ने और बिगाड़े हालत - ओ पी सिहाग 

अगर समय पर शहर की रोड़ गलीज़ साफ़ हो जाती तो बारिश से ऐसे हालात नहीं होते। 

पंचकूला,18 अगस्त: जननायक जनता पार्टी पंचकूला के ज़िला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने नगर निगम  , पी एम डी ए तथा एच एस वी पी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप  लगाते हुए कहा कि अगर प्रशासन के अधिकारी समय रहते  शहर की बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था को ठीक कर लेते तो आज पंचकूला की  जनता को बारिश के पानी की सही निकासी नहीं होने से से होने वाली परेशानी से बचा जा सकता था। उन्होंने कहा कि शहर की सभी वाटर स्टोरम चैनल एवं रोड़ गलीज़ को मार्च अप्रैल के महीनों में अच्छी तरह साफ़ कर दिया जाता तो आज शहर के लोगों इस मुसीबत से बचाया जा सकता था । उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही से ये टेन्डर जून जुलाई में लगाए गए जिसकी वजह से पानी की निकासी की लाइनज पूरी तरह साफ़ नहीं हो पाई जिसका खामियाजा पंचकूला की जनता को भोगना पड़ रहा है।  उन्होंने कहा आज सुबह तड़के एवं शाम को हुई बरसात से शहर का जीवन बिल्कुल ठप होकर रह गया है। शहर की सडकें तालाब बन गई है जिसकी वजह से हज़ारों राहगीरों को विशेष कर छोटी गाड़ियों एवं दो पहिये वाले वाहन चालकों  को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा है ।काफी सेक्टरो , गांवों एवं कालोनियों में घरों में पानी घुसने से सामान का बहुत नुकसान हुआ है तथा परेशान भी होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि रोड गलीज़ के जितने भी टेन्डर हुए हैं उनकी पूरी जांच भी होनी चाहिए तथा जो जिम्मेदार अधिकारी एवं ठेकेदार है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 
ओ पी सिहाग ने कहा कि सफ़ाई कर्मियों की हड़ताल के कारण पहले से ही गन्दगी से अटे पड़े शहर में भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है ,जहा गन्दगी से सारे शहर में बदबू फैलने लगेगी वहीं बीमारियाँ भी बढ़ेगी । उन्होंने कहा कि अगर सरकार के नुमाइंदे प्रदेश के सफ़ाई कर्मचारियों की जायज मांगों को मान लेते तो आज भारी बारिश के कारण पहले से गन्दगी से अटे पड़े शहर के लोगों को इतनी ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़ती।
हम सभी को मिलकर अपना कर्तव्य समझते हुए  राष्ट्र का निर्माण करना होगा
हिसार के जीवन कुंडु हत्याकांड को लेकर जींद के उचाना कलां से बीजेपी विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री का बड़ा बयान सामने आया है। आरोपियों की मदद करने के आरोपों पर विधायक अत्री ने साफ कहा कि यह बेहद संवेदनशील और दुखद मामला है, जिसमें किसी भी स्तर पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हत्या जैसे घिनौने अपराध में अगर उनका अपना सगा भाई या बेटा भी आरोपी होता, तो वह उसका साथ नहीं देते। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल और दुख की घड़ी में वह पूरी तरह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=todaynewsharyana#newstodayy nis:value=todaynewsharyana#newstodayy nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryana nis:value=haryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hisar nis:value=hisar nis:enabled=true nis:link/>
हिसार  ब्रेकिंग - 

जीवन हत्याकांड न्याय समिति ने डीजीपी को शिकायत 
शिकायत की कॉपी नेशनल ह्यूमन राइट कमीशन और स्टेट ह्यूमन राइट कमीशन को भी भेजी 
सिसाय पुल, हांसी पर शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर AK-47 तानकर गोली मारने की धमकी देने वाले CIA इंचार्ज कप्तान सिंह, पुलिस अधीक्षक हांसी विनोद कुमार, एवं अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों एवं सिविल ड्रेस में मौजूद असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव करने , लाठी चार्ज करने, महिलाओं एवं बुजुर्गों से बदतमीज़ी एवं दुर्व्यवहार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हेतु भेजी शिकायत।
देवेन्द्र अञी विधायक उचाना के ताऊ का लड़का मुख्य आरोपी होने के आरोप लगाए  --सुरेश कौथ किसान नेता
हांसी के आज के ताजा हालात
*जींद यूनाइटेड की ओर से भव्य तीज समारोह का आयोजन*
जींद। हरियाली तीज के पावन अवसर पर जींद यूनाइटेड की ओर से तीज समारोह का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में मीनाक्षी सिंगला पूरे समय उपस्थित रहीं।  कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर उत्साहपूर्वक भाग लिया और तीज के रंग में रंगते हुए लोकगीतों, नृत्य, झूले तथा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया।
समारोह का वातावरण हरे रंग की सजावट, फूलों, मेहंदी, चूड़ियों और पारंपरिक झूलों से बेहद आकर्षक नजर आया। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं और मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम में पारंपरिक तीज गीत, हरियाणवी एवं पंजाबी लोक नृत्य, गिद्धा, बोलियां तथा मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने सभी का मन मोह लिया। महिलाओं की प्रतिभा और उत्साह ने समारोह को और भी यादगार बना दिया।ढोल भी मुख्य आकर्षण रहा।
इस अवसर पर “Most Unique Teej Shagun” प्रतियोगिता भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सदस्यों एवं अतिथियों ने घर से पारंपरिक, रचनात्मक एवं अनोखे तीज शगुन लाकर अपनी कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। विजेता को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जींद यूनाइटेड की ओर से कहा गया कि तीज केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा, आपसी प्रेम, भाईचारे और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ मिल-बैठकर खुशियां मनाने का सुंदर अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और सभी को हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। पूरे समारोह में “हरियाली तीज—खुशियों और उमंगों की तीज” का रंग देखने को मिला।
सभी साथियों को शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
बॉलीवुड अदाकारा मंदाकिनी से सम्मानित हुए समाजसेवी सोनू सेठी 
 पिछले दिनों कांगड़ा में हुए एक बच्चों के डांस कंपटीशन में पिछले 19 सालों से जीरकपुर डेरा बस्सी हल्के में चार फ्री एम्बुलेंस सेवा, सैकड़ो लावारिस डेडबॉडी के संस्कार,सैकड़ो मंद बुद्धि लोगों को मंदबुद्धि आश्रम में छोड़कर आना व इलाके में हजारों पौधे लगाने की एवज में सम्मानित किया गया। इस मौके पर सोनू सेठी ने स्टेज पर मंदाकिनी जी की तारीफ करते हुए उनकी 40 साल पहले आई हुई फिल्म राम तेरी गंगा मैली का जिक्र करते हुए कहा कि उस वक्त हमारी उम्र 10 साल थी और हम स्कूल के सालाना फंक्शन में इनके गानों पर डांस किया करते थे आज हमें बड़ा गर्व हो रहा है  आज उन्हीं से हम सम्मानित हो रहे हैं इस मौके पर सोनू सेठी ने कहा की दुनिया में सबसे बड़ा धर्म है इंसानियत हमें धर्म के झगड़े छोड़कर इंसानियत का साथ देना चाहिए इतनी बात सुनकर गदगद भरे हाल में तालिया की गड़गड़ाहट सुनाई देने लगी
नगर निगम पंचकूला में 20 सालों से लगे कच्चे सफ़ाई कर्मचारियों को प्रदेश सरकार तुरंत पक्का करे - ओ पी सिहाग 

जजपा ने हड़ताल कर रहे सफ़ाई एवं फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को दिया समर्थन। 
पंचकूला , 7 अगस्त: जननायक जनता पार्टी  जिला पंचकूला के अध्यक्ष ओ पी सिहाग की अगुआई में आज जजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के सी भारद्वाज तथा ज़िला कार्यालय सचिव सुरिन्दर चड्डा ने पंचकूला सेक्टर 5 फायर ब्रिगेड कार्यालय के समक्ष अपनी जायज मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे नगर निगम पंचकूला के सफ़ाई कर्मचारियों एवं फायर कर्मियों को पार्टी की तरफ से समर्थन दिया। उल्लेखनीय है कि नगर निगम पंचकूला में पिछले काफी सालों से लगे हुए सफ़ाई कर्मचारी एवं फायर कर्मी अभी तक कच्चे हैं। इनमे से बहुत से कर्मचारियों को तो लगे हुए 25 साल से ज्यादा का समय हो चुका है जबकि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने भी कह रखा है कि जिन सरकारी विभागों में कोई कर्मचारी 10 सालों से कच्चे लगे हुए हैं उनको पक्का किया जाए। जजपा ज़िला अध्यक्ष ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वो पूरे प्रदेश में एक जुट होकर शांतिपूर्वक तरीके से अपनी लड़ाई लड़ेंगे तो उनको कामयाबी जरूर मिलेगी ।उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार की कथनी व करनी में बड़ा अन्तर है। पिछले 3 विधानसभा चुनावों में बीजेपी के नेता चुनाव के वक्त सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का सपना दिखा कर उनके वोट ऐंठते आए हैं परंतु चुनाव खत्म होते ही पलटी मार लेते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हज़ारों की संख्या में सफ़ाई कर्मचारी एवं फायर कर्मी सालों से कच्चे लगे हुए हैं।  वो सभी समाज के गरीब तबके से आते हैं, महंगाई लगातार बढ़ रही है परंतु उनकी तनख्वाहें बहुत थोड़ी हैं जिससे परिवारों का गुजारा करना बहुत मुश्किल हो रहा है।
  जजपा ज़िला अध्यक्ष सिहाग ने कहा कि सारा दिन गन्दगी में साफ सफ़ाई का कार्य करने से ज्यादातर सफ़ाई कर्मी गंभीर बीमारियों के मरीज़ बन जाते हैं इसलिए सरकार को हर सफ़ाई कर्मचारी का 6 महीने में मेडिकल चेक अप करवाये जाने का प्रावधान करना चाहिए तथा उनका इलाज मुफ्त में करना चाहिए। सिहाग ने अपने संबोधन में सरकार से य़ह भी मांग की कि सफ़ाई कर्मियों के बच्चों को पढ़ाई के लिए जिले के अच्छे स्कूलों में कम से कम 10 प्रतिशत सीट रिजर्व रखने का कार्य करना चाहिए ताकि इनके बच्चे पढ़ लिखकर अच्छी नौकरी कर सके। इसके अलावा सफ़ाई कर्मचारियों को नगर निगम अपनी जमीन पर कम से कम दो मरले प्लॉट सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाए ताकि ये स्लम बस्तियों से बाहर आकर ठीक साफ सुथरी जगह में रह सके।
🚨 BREAKING | चंडीगढ़ पुलिस पर एक और बड़ा सवाल! 🚔

😱 अंडर ट्रायल कैदी को जेल ले जाने की बजाय होटल पहुंचाया गया!

चंडीगढ़ में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। IDFC बैंक फ्रॉड के आरोपी अंडर ट्रायल कैदी विक्रम वाधवा को मेडिकल जांच के बाद वापस बुरैल जेल ले जाने के बजाय कथित तौर पर सेक्टर-17 के एक होटल पहुंचा दिया गया।

🚔 आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात एक SI और एक ASI ने पहले से रची गई कथित साजिश के तहत आरोपी को होटल पहुंचाया, जहां से उसे फरार कराने की योजना थी।

📍 गुप्त सूचना मिलते ही पुलिस ने होटल में छापा मारा और आरोपी विक्रम वाधवा, उसके दो बेटों तथा दोनों पुलिसकर्मियों को मौके पर पकड़ लिया।

⚖️ इस मामले में दो पुलिसकर्मियों समेत पांच लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार, आपराधिक साजिश और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

❗ सबसे बड़ा सवाल…
एक अंडर ट्रायल कैदी मेडिकल जांच के बाद जेल की बजाय होटल कैसे पहुंच गया? अगर सूचना नहीं मिलती, तो क्या आरोपी फरार हो जाता?

⚠️ ग�
Video 15
*7 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने की वारदात का पानीपत पुलिस ने किया खुलासा, 4 बदमाश गिरफ्तार*

*एक शिक्षण संस्थान संचालक को व्हाट्सएप कॉल और वॉइस नोट भेजकर मांगी थी रंगदारी*

पानीपत, 01 अगस्त शिक्षण संस्थान संचालक को व्हाट्सएप कॉल और वॉइस नोट भेजकर 7 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने की वारदात का पानीपत पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गांव अदियाना निवासी अजय व रोहित, गांव सिवाह हाल विकास नगर निवासी अमित तथा एनएफएल निवासी रिहान के रूप में हुई है। आरोपियों ने विदेश में बैठे असामाजिक तत्वों को पीड़ित व उसके संस्थान की जानकारी उपलब्ध कराई थी।

पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने शनिवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि एक शिक्षण संस्थान संचालक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 3 जुलाई को अपने शिक्षण संस्थान में मौजूद था। उसके फोन पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को हेरी बॉक्सर बताया और कहा कि उसे उनके सभी स्कूलों और कॉलेजों की जानकारी है। उसने धमकी देते हुए 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी तथा एक वॉइस नोट भेजकर कहा कि उसकी आवाज की पुष्टि कर लेना। साथ ही नंबर ब्लॉक करने की स्थिति में गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। शिकायत मिलने पर थाना समालखा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

एसपी ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पीड़ित को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई तथा जांच की जिम्मेदारी सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार की टीम को सौंपी गई। सीआईए-वन की टीम ने साइबर सेल के सहयोग, तकनीकी साक्ष्यों और मजबूत मानवीय सूचना तंत्र की मदद से मामले का पर्दाफाश करते हुए शुक्रवार शाम चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपी पानीपत के रहने वाले हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने विदेश में बैठे रंगदारी मांगने वाले असामाजिक तत्वों को पीड़ित की जानकारी उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की।

पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अजय वर्ष 2022 में डोंकी के रास्ते अमेरिका गया था और वर्ष 2026 में डिपोर्ट होकर भारत लौट आया। अमेरिका में रहने के दौरान उसकी एक असाम
अपनी छत को वाटरप्रूफ करवाने के लिए आप यह वीडियो देख सकते हैं
मंत्रिमंडल के महत्वपूर्ण फैसलें!

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं की सीमा में स्थित भवनों एवं भूमि पर संपत्ति कर लगाने के लिए नई, सरल और पारदर्शी प्रणाली को मंजूरी दी गई। 

मंत्रिमंडल ने नगरपालिका क्षेत्रों में रिहायशी प्लॉटेड आवास के लिए टाउन प्लानिंग स्कीम को भी मंजूरी दी। 

इसके अलावा, मंत्रिमंडल ने 'प्रोग्रेसिव MSME एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन पॉलिसी-2026' को भी मंजूरी प्रदान की।

<nis:link nis:type=tag nis:id=todaynewsharyana nis:value=TodaynewsHaryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=diprharyana nis:value=DIPRHaryana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=haryanacm nis:value=HaryanaCM nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nayabsinghsaini nis:value=NayabSinghSaini nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cabinetdecisions nis:value=CabinetDecisions nis:enabled=true nis:link/>
पौधारोपण मनुष्यों द्वारा किए गए सर्वोत्तम कार्यो में से एक होता है - ओ पी सिहाग 

आज लगाया गया एक पौधा वर्षों तक नई पीढ़ी को ऑक्सीजन देगा-  डॉ बी एस दुग्गल 

पंचकूला, 26 जुलाई: एच ए यू  ट्राईसिटी एल्यूमनी एसोसिएशन के सदस्यों ने आज पंचकूला सेक्टर 26- 27 के हर्बल पार्क में अपनी सामाजिक जिम्मेवारी समझते हुए पौधारोपण का कार्य किया। य़ह कार्य पंचकूला पी एम डी ए के सहयोग से किया गया तथा इस अवसर पर काफी संख्या में पौधे लगाए गए। य़ह  एसोसिएशन हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के पूर्व छात्रों ने बनाई हुई है जो पंचकूला , चंडीगढ़ तथा आसपास के क्षेत्रो में रहते हैं । इस अवसर पर  एसोसिएशन के प्रधान डाक्टर बी एस दुग्गल ने कहा कि अगर हम आज एक पौधा लगाते हैं तो य़ह हमारी अगली पीढ़ी के लिए काफी सालों तक शुद्ध आक्सीजन देगा। उन्होंने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि इन पौधों के बड़े  होने तक इनकी देखभाल भी हमे ही करनी हैं। इस एसोसिएशन के वरिष्ठ सलाहाकार एवं पंचकूला के वरिष्ठ  सामाजिक कार्यकर्ता ओ पी सिहाग ने कहा कि पौधारोपण का कार्य आज के युग में सबसे महत्वपूर्ण है तथा य़ह कार्य मनुष्यों द्वारा अपने जीवन में किए गए सर्वोत्तम कार्यो में से एक होता है। उन्होंने  लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की। 
 आज के पौधारोपण कार्यक्रम में एसोसिएशन के पूर्व प्रधान महेंद्र सांगवान , एसोसिएशन के महासचिव डॉक्टर रोहतास रमन , डॉ राजेंद्र सोलंकी, डॉ  रामफल कटारिया,डॉ रणबीर चौहान , डॉ  दयाबीर बिसला , सुरिन्दर चड्डा, डाक्टर किशोर कुमार, डॉ शीशपाल, डॉ संजीव छिल्लर,डॉ कृष्ण नोलिया , डॉ महेंद्र लुहाच , डॉ अशोक राठी, डॉ दलबीर सिंह सहित काफी सदस्यों ने भाग लिया ।
राजीव गांधी खेल स्टेडियम खरकभूरा में दिनांक 21 जुलाई से 24 जुलाई तक आयोजित खंड स्तरीय  खेलकूद प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोधार के बच्चों ने लहराया परचम। आज सुबह प्रातः कालीन सभा में सभी विजेता बच्चों को विद्यालय प्राचार्य व समस्त स्टाफ सदस्यों के द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन करते हुए शारीरिक शिक्षक प्रवक्ता मनरूप मोर ने बताया कि इस विद्यालय के 41 बच्चों ने विभिन्न आयु वर्ग में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेकर कुल 31 मैडल जीतकर खंड उचाना में रिकॉर्ड बनाया। 12 गोल्ड मैडल, 9 सिल्वर मैडल और 10 ब्रॉन्ज मैडल जीतकर बच्चों ने विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्राचार्य श्रीमान बटुकेश्वर दत्त ने सभी विजेता बच्चों को बहुत-बहुत बधाई व ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित की। प्राचार्य जी ने अपने संबोधन में टीम इंचार्ज मनरूप जी, राजबीर पीटीआई, नर्सरी कोच बिजेंद्र सिंह व एस्कॉर्ट टीचर मैडम राजेश व सोनिया की  भूरी-भूरी प्रशंसा की। सरपंच प्रतिनिधि मनदीप कुमार तथा एईओ मुनीत कुमार ने इस शानदार उपलब्धि के लिए बच्चों को बधाई दी। इस दौरान सुशील, बलिंदर गिल, सतविंदर श्योंकद, नसीब, सुरेश, दिलबाग, जितेंद्र, श्री भगवान, वजीर, अनिल, नरेश, मैडम सरोज, सरिता, सुदेश उपस्थित रही।
**विरोध प्रदर्शन**
हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इन्जिनियर संयुक्त संघर्ष मौर्चा के तहत हिसार में संयुक्त मीटिंग की गई, जिसमें  इन्जिनियर एसोसियशन, हरियाणा स्टेट बिजली बोर्ड यूनियन, आल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन, हरियाणा एससी बीसी एसटी यूनियन शामिल हुए व प्राइवेटाईजेसन नीतियों के विरोध व अधिकारियों / कर्मचारियों की लंबित मांगों के लिए अगले आन्दोलन की घोषणा की।
अभय चौटाला पहुंचे दिल्ली जंतर मंतर
प्रधानमंत्री का देश के विद्यार्थियों के नाम संदेश
बजरंग पूनिया ने कहा जो लोग मंदिर का चंदा खा गए वह आप लोगों का भला कैसे करेंगे