जालौन: कोंच में मलंगा पुल से नीचे गिरकर पलटा दूध से भरा ई-रिक्शा, चालक समेत दो घायल
कोंच (जालौन)। नगर में सीएचसी के पास स्थित मलंगा पुल से दूध से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा और पलट गया। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। ई-रिक्शा गिरने की पूरी घटना पुल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
बताया जा रहा है कि पुल पर रेलिंग न होने के कारण ई-रिक्शा नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की।
ग्रामीणों का कहना है कि मलंगा पुल पर रेलिंग लगवाने की मांग कई वर्षों से की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों ने संबंधित विभाग से पुल पर सुरक्षा रेलिंग लगवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
#Jalaun #Konch #MalangaBridge #RoadAccident #CCTVFootage #PublicSafety #UttarPradesh #HamirpurTimes #HamirpurTimesNews