18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आज पहला दिन, PM मोदी की शी जिनपिंग से अहम मुलाकात
.
#दिल्ली। 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। कार्यक्रम के तहत शाम 5:45 बजे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ प्रधानमंत्री मोदी की अहम मुलाकात प्रस्तावित है।
सम्मेलन के दौरान BRICS सदस्य देशों के नेताओं की बैठक के साथ ‘भारत इनोवेट्स’ प्रदर्शनी, फैमिली फोटो, संयुक्त वृक्षारोपण और गाला डिनर समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शी जिनपिंग के साथ होने वाली बैठक पर दोनों देशों के संबंधों और आपसी सहयोग के लिहाज से विशेष नजर रहेगी।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Sep 12, 2026