मिर्ज़ापुर: कंपोजिट विद्यालय पियूरी में मासूमों से बाल श्रम, वीडियो वायरल होने पर प्रधानाचार्य के निलंबन की मांग
मिर्ज़ापुर विकासखंड मड़िहान के पियूरी स्थित कंपोजिट विद्यालय से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। विद्यालय में पढ़ाई करने आने वाले बच्चों से पढ़ाई के बजाय झाड़ू लगवाने और भारी काम कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
स्कूली बच्चों से कराया जा रहा झाड़ू और मजदूरी का काम
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विद्यालय परिसर में बच्चों से झाड़ू लगवाया जा रहा है। इसके साथ ही बच्चों से लकड़ी, ईंट और पत्थर उठवाकर उनसे मजदूरी कराई जा रही है। गरीब मजदूरों के बच्चे जो बेहतर भविष्य की उम्मीद में स्कूल जाते हैं, उनसे इस तरह बाल श्रम कराया जाना गंभीर चिंता का विषय है।
कार्रवाई और प्रधानाचार्य को सस्पेंड करने की मांग
कानूनन बाल श्रम एक दंडनीय अपराध है, इसके बावजूद जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों और स्थानीय निवासियों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले को तत्काल संज्ञान में लेने और दोषी प्रधानाचार्य को निलंबित (सस्पेंड) करने की मांग की है, ताकि भविष्य में बच्चों के अधिकारों से खिलवाड़ न हो सके।
Hardoi, Hardoi | Sep 14, 2026