
DPL 2026: मैदान पर दिखा सहवाग के बेटों का जबरदस्त भाईचारा, आर्यवीर-वेदांत का वीडियो वायरल
दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के मैदान से भारतीय क्रिकेट के दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के दोनों बेटों आर्यवीर सहवाग और वेदांत सहवाग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मैच से पहले दोनों भाई मैदान पर एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक और मस्ती करते नजर आए। वीडियो में दोनों के बीच की शानदार बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया।
दिल्ली प्रीमियर लीग के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो के साथ “Brotherhood Everything” का संदेश भी दिया गया, जो दोनों भाइयों के मजबूत रिश्ते को दर्शाता है। फैंस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और सहवाग ब्रदर्स की इस प्यारी बॉन्डिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं।
आर्यवीर सहवाग इन दिनों अपने खेल को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में DPL 2026 के मुकाबले में उनकी बल्लेबाजी का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने अपने पिता वीरेंद्र सहवाग के मशहूर बैकफुट पंच जैसी शॉट खेली थी।
#Brotherhood #Cricket #DPL2026 #VirenderSehwag #AryavirSehwag #VedantSehwag #ViralVideo #DelhiPremierLeague
Chapra, Saran | Aug 23, 2026