
चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए समाजसेवी ने डॉ रोहित कुमार को किया सम्मानित
मांझी। छपरा के राजेन्द्र स्टेडियम में आयोजित स्वत्रंत्रता दिवस समारोह में मांझी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोहित कुमार को राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम तथा कायाकल्प अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जिले के नम्बर वन सीएचसी का दर्जा मिलने के बाद गुरुवार को समाजसेवी राहुल गुप्ता और भाजपा नेता भरत मांझी ने उन्हें उनके कार्यालय कक्ष में पहुंचकर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ रोहित कुमार ने बताया कि उन्होंने बीते छह वर्षों में मांझी सीएचसी की बेहतरी के लिए अनेक प्रयास किये हैं, मरीजो की सहायता के लिए आई हेल्प यू काउंटर बनाया गया है, ओपीडी और कई जांच व पैथोलॉजी की नई-नई व्यवस्थाएं कराई गई हैं ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को समय पर उचित ईलाज का लाभ मिल सके और मरीजों की जान बचाई जा सके। उनके सकारात्मक कार्यों को लेकर उन्हें छपरा में 15 अगस्त को जिला स्तर के सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि यह सम्मान मिलने के बाद उनके मनोबल में और अधिक बृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर सम्मान प्राप्त कर मैंने मांझी का मान सम्मान बढ़ाया है।
Rahui, Nalanda | Aug 20, 2026