#नालन्दा - मैनेजमेंट के नाम पर ली गई राशि और रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाकर गौतम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स संस्थान में स्टूडेंट्स ने किया जमकर तोड़फोड़ और बबाल।
टीवी कैमरा कुर्सी टेबल कांच तोड़े।बीडीओ सीओ थानाध्यक्ष मौके पर मौजूद।
नालंदा से संवाददाता राकेश कुमार
गौतम इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिक्स संस्थान में शनिवार को लगातार चौथे दिन छात्र-छात्राओं का आक्रोश देखने को मिला। मैनेजमेंट के नाम पर राशि लिए जाने और रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए वर्ष 2024-28 बैच के बीएससी नर्सिंग सेमेस्टर-1 के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया।
आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ करते हुए टीवी, कुर्सियां, खिड़कियों के शीशे, गमले सहित कई सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद शांतिदूत अस्पताल के बाहर भी छात्रों ने जमकर रोड़ेबाजी की, जिसमें अस्पताल के बड़े दरवाजे क्षतिग्रस्त होने की बात सामने आई है। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा सेमेस्टर फर्स्ट के एग्जाम में रिजल्ट में 90% स्टूडेंट्स का परिक्षा फल काफी खराब रहा।घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मराज कुमार, अंचलाधिकारी राजकमल, थानाध्यक्ष राज कुमार चौधरी सहित ललित विजय और दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने उग्र छात्र-छात्राओं को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। फिलहाल कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासनिक अधिकारी छात्रों से बातचीत कर मामले को शांत कराने में जुटे हैं। छात्रों की ओर से लगाए गए आरोपों और तोड़फोड़ की घटना को लेकर आगे की कार्रवाई प्रशासनिक जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगी। वहीं गौतम इंस्टिट्यूट के हेड क्लर्क ममता सिन्हा ने बताया कि स्टूडेंट के द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने बताया कि कॉलेज परिसर के स्मार्ट क्लास में लगभग करोड़ों रुपए की समान को विद्यार्थियों के द्वारा नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि चिन्हित करके स्थानीय थाना में उनके विरुद्ध मामला अध्यक्ष करवाई जाएगी।