#नालंदा (रहूई)कादी बीघा में 24 घंटे के अखंड कीर्तन समाप्त होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया प्रसाद
नालंदा से संवाददाता राकेश कुमार
नालंदा जिले के रहूई प्रखंड क्षेत्र के कादी बीघा गांव में 24 घंटे से चले आ रहे अखंड कीर्तन शनिवार को पूरी श्रद्धा एवं भक्ति माहौल में संपन्न हो गया। अखंड कीर्तन समापन होने के बाद मंदिर की परागण में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मोनू पांडे, संतोष कुमार और कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से प्रत्येक साल की तरह इस साल भी गांव स्थित देवी मंदिर परिसर में तीन दिवसीय भक्ति अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के पहले दिन 301 महिला श्रद्धालु एवं कन्याकुमारी के द्वारा गाजे बजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गया था। वहीं दूसरे दिन मंदिर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। अखंड कीर्तन समाप्त होने के बाद शनिवार को पंडितों के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद सैकड़ो श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि गांव की सुख समृद्धि एवं शांति की मनोकामना को लेकर सावन के पवित्र माह में प्रत्येक साल अखंड कीर्तन का आयोजन किया जाता है। वही कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर को सजाया गया था। अखंड कीर्तन में गांव के अलावा आसपास के विभिन्न गांव से भी दर्जनों कीर्तन मंडली शामिल हुए थे। तीन दिनों तक गांव में भक्ति वातावरण का माहौल बना रहा। वही इस कार्यक्रम में सरवन पांडे, अमरेंद्र पांडेय, भोलानाथ शर्मा ,चंदन पांडे, धर्मेंद्र पासवान, राहुल पांडे, दीपक कुमार, अमरनाथ पासवान, मदन रावत ,रंजन कुमार समेत समस्त ग्राम वासियों का भरपूर सहयोग रहा।
Rahui, Nalanda | Aug 22, 2026