नालंदा - पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिरसी गांव पहुंच कर दिवंगत ललन प्रसाद सिंह को दी श्रद्धांजलि
सुरक्षा करहा पुख्ता इंतजाम
नालंदा से संवाददाता राकेश कुमार
हरनौत - बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शनिवार की शाम नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड क्षेत्र के सिरसी गांव पहुंचे। उन्होंने दिवंगत अनिल कुमार सिंह उर्फ ललन प्रसाद सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।
नीतीश कुमार के आगमन को लेकर गांव में स्थानीय लोगों और जदयू कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम स्थल के आसपास जुटे रहे। पूर्व मुख्यमंत्री करीब पांच से दस मिनट तक गांव में रुके। इसके बाद सड़क मार्ग से पटना के लिए रवाना हो गए।
जदयू जिला उपाध्यक्ष सह विधायक पुत्र अनिल कुमार ने बताया कि दिवंगत अनिल कुमार सिंह जदयू से जुड़े नेता होने के साथ-साथ डाक विभाग में पोस्टमास्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। करीब 71 वर्ष की आयु में उनका निधन हुआ था। नीतीश कुमार ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।
मौके पर नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी, जदयू जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार, जदयू नेता कक्कू सिंह, रौशन कुमार, बंटी कुमार, सत्येंद्र पासवान समेत कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। दिवंगत अनिल कुमार सिंह की पत्नी कुंती देवी, पुत्रियां नीलू कुमारी एवं सिम्पी कुमारी तथा पूर्व मुखिया रविंद्र प्रसाद सिन्हा सहित अन्य परिजन भी उपस्थित थे।
पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नालंदा के एसडीएम कृष्लय श्रीवास्तव, डीएसपी सहित विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारी और जवानों की तैनाती की गई थी। कार्यक्रम स्थल के अलावा आसपास के चौक-चौराहों पर भी पुलिस बल तैनात रहा।
मौके पर हरनौत बीडीओ डॉ. पंकज कुमार, सीओ रीता कुमारी, कार्यपालक पदाधिकारी सौरव सुमन, हरनौत थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा, कल्याण बिगहा थानाध्यक्ष निशा भारती, कल्याण बिगहा रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. चंद्रभूषण कुमार, बारह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कमलेश कुमार उर्फ पिंटू, जदयू जिला उपाध्यक्ष पप्पू सिंह, दिवाकर सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हरनौत से नीतीश कुमार का रहा है पुराना जुड़ाव
गौरतलब है कि नीतीश कुमार का हरनौत और नालंदा से पुराना राजनीतिक एवं पारिवारिक जुड़ाव रहा है। वे पूर्व में हरनौत विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं और उनका पैतृक गांव कल्याण बिगहा इसी क्षेत्र में स्थित है। यही वजह रही कि उनके सिरसी गांव पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उन्हें देखने के लिए पहुंच गए
Rahui, Nalanda | Aug 22, 2026