Public App Logo
Profile Picture

Kamlesh Kumar

@kamleshpaswan803119
900Followers
2Following
बिहार के कई जिलों में यूजीसी के कथित काले कानून के विरोध में प्रदर्शन, नवीनगर में स्वर्ण समाज ने निकाली रैली

नवीनगर/औरंगाबाद। यूजीसी के कथित काले कानून के विरोध में बिहार के कई जिलों में विरोध-प्रदर्शन का दौर जारी है। छपरा, सीवान, गोपालगंज, कटिहार, पटना समेत कई जगहों पर लोगों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की है। इसी क्रम में औरंगाबाद जिले के नवीनगर में स्वर्ण समाज के लोगों ने रैली निकालकर विरोध जताया।

रैली में शामिल लोगों ने शिक्षा के क्षेत्र में समान अधिकार और अवसर की मांग करते हुए कहा कि “शिक्षा हमारा अधिकार है।” प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी से जुड़े प्रस्तावित प्रावधानों को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए सरकार से इस मामले पर पुनर्विचार करने की मांग की।

रैली के दौरान बड़ी संख्या में स्वर्ण समाज के लोग हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सड़क पर उतरे। लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखते हुए कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और वर्ग के विकास की बुनियाद है, इसलिए शिक्षा व्यवस्था से जुड़े किसी भी निर्णय में सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा जाना चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। वहीं, बिहार के अलग-अलग जिलों में जारी विरोध-प्रदर्शनों से यह मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है।
गोपालगंज में बाइक सवार अपराधियों ने व्यक्ति को मारी गोली, गर्दन में लगी गोली; सदर अस्पताल में भर्ती

✍🏻...गोपालगंज: नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के समीप शुक्रवार को बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। गोली व्यक्ति के गर्दन में लगी, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर गोली चलाने वाले अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।

फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटना के कारणों और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर जांच कर रही है। मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

गोपालगंज से न्यूज़ बिहार लाइव के लिए रिपोर्ट।
जलालपुर में नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ, बाजार से 50 से 90% तक छूट का दावा

जलालपुर, सारण। जलालपुर बाजार से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित ITBP कैंप के समीप एक नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ 09 सितंबर 2026 को किया गया। प्रतिष्ठान का शुभ उद्घाटन ITBP के DIG साहब द्वारा किया गया।

प्रतिष्ठान के संचालक सुमित कुमार पाण्डेय ने बताया कि यहां ग्राहकों को बाजार की तुलना में 50 प्रतिशत से लेकर 90 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। उद्घाटन के साथ ही प्रतिष्ठान को ग्राहकों के लिए सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है।

संचालक के अनुसार, आसपास के लोगों को बेहतर सुविधा और किफायती दरों पर सामान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है। उद्घाटन के मौके पर स्थानीय लोगों और गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी रही।

संपर्क नंबर:
📞 7325035007
📞 7322998962

स्थान: जलालपुर बाजार से लगभग 1 किलोमीटर, ITBP कैंप के समीप।
<nis:link nis:type=tag nis:id=नालंदा nis:value=नालंदा nis:enabled=true nis:link/> - <nis:link nis:type=tag nis:id=अतिक्रमण nis:value=अतिक्रमण nis:enabled=true nis:link/> मुक्त होगा <nis:link nis:type=tag nis:id=हरनौत nis:value=हरनौत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नगर nis:value=नगर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पंचायत nis:value=पंचायत nis:enabled=true nis:link/>

प्रशासन के द्वारा जल्द ही चलाएगा विशेष अभियान

सड़क, नाला और सार्वजनिक जमीन पर किए गए अतिक्रमण हटेंगे, जुर्माना भी वसूला जाएगा; 

प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ छापेमारी और दुकानदारों को डस्टबिन रखने का निर्देश

नालंदा से संवाददाता राकेश कुमार 

हरनौत नगर पंचायत क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। कार्यपालक पदाधिकारी सौरभ सुमन के निर्देशन में अभियान की तैयारी की जा रही है। इसके तहत सड़क, नाला, सरकारी जमीन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर किए गए सभी प्रकार के अतिक्रमण को हटाया जाएगा। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ नियमानुसार जुर्माना भी वसूला जाएगा।
नगर पंचायत की ओर से जारी सूचना के अनुसार, मकान और भवन निर्माण के दौरान सड़क की ओर निकाली गई सीढ़ी, छज्जा, पिलर, पहुंची अथवा अन्य स्थायी-अस्थायी संरचनाओं को हटाया जाएगा। इसके अलावा दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान फैलाकर किए गए अतिक्रमण, ठेला-खोमचा लगाने तथा सड़क और नाले के ऊपर किए गए निर्माण या कब्जे पर भी कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के लिए गठित होगी विशेष टीम
अतिक्रमण हटाओ अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए नगर पंचायत स्तर पर विशेष टीम का गठन किया जाएगा। टीम में संबंधित पदाधिकारी और कर्मियों को शामिल किया जाएगा। आवश्यक उपकरणों के साथ टीम मौके पर मौजूद रहेगी और चिह्नित स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगी। अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाने के साथ दंड राशि की वसूली भी की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नगर पंचायत प्रशासन ने सभी अतिक्रमणकारियों से अपील की है कि अभियान शुरू होने से पहले सड़क, नाला और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अपने-अपने अतिक्रमण को स्वयं हटा लें। प्रशासन का कहना है कि लोगों के सहयोग से अभियान को सकारात्मक और प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सकेगा।
प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ भी जारी रहेगी छापेमारी
अतिक्रमण हटाने के साथ नगर पंचायत प्रशासन प्रतिबंधित प्लास्टिक और पॉलिथीन के खिलाफ भी छापेमारी अभियान चलाएगा। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। सब्जी विक्रेताओं और अन्य दुकानदारों को दुकान के पास डस्टबिन रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैले। प्रशासन ने दुकानदारों से प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने और ग्राहकों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की है।
इन इलाकों में अतिक्रमण से जाम की समस्या
नगर पंचायत क्षेत्र के सार्वजनिक मार्गों पर दुकानदारों और अन्य लोगों द्वारा सड़क किनारे सामान फैलाने तथा अस्थायी दुकानें लगाने के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। इससे वाहनों और पैदल राहगीरों के आवागमन में परेशानी होती है। कई स्थानों पर अतिक्रमण के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
रांची रोड, फुटबॉल स्टेडियम के किनारे, डाक-बंगला रोड, गोनावां रोड, बीच बाजार और चंडी मोड़ रोड सहित कई प्रमुख स्थानों पर अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होता है। इन इलाकों में सड़क किनारे दुकानें, ठेला-खोमचा और सामान रखे जाने से लोगों को आवागमन में कठिनाई होती है।
सड़क और नालों को अतिक्रमण मुक्त रखने की अपील
नगर पंचायत प्रशासन ने दुकानदारों से सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर सामान फैलाकर नहीं रखने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि बाजार की सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को व्यवस्थित रखने के लिए सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। निर्धारित सीमा के अंदर रहकर कारोबार करने से यातायात व्यवस्था बेहतर रहेगी और आम लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
प्रशासन ने आम लोगों से भी सार्वजनिक सड़कों और नालों को अतिक्रमण मुक्त रखने में सहयोग करने की अपील की है, ताकि शहर में आवागमन सुचारु रहे और जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर बनी रहे।
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर स्नेचिंग में इस्तेमाल बाइक और छीने गए आभूषण बरामद किए
वैशाली में स्नेचिंग गैंग का 12 घंटे में खुलासा: 3 आरोपी पकड़े गए, बाइक-मोबाइल और सोने के ज्वेलरी बरामद*

*✍🏻...हाजीपुर वैशाली!* सराय थाना क्षेत्र के विशुनपुर धन्नू गांव में 8 सितंबर को हुई स्नेचिंग की घटना का पुलिस ने 12 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है। उनके पास से स्नेचिंग में इस्तेमाल की गई यामाहा FZ मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और सोने के मंगलसूत्र, जितिया व ढोलना बरामद किए गए हैं घटना के बाद सराय थाना में कांड संख्या 315/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वैशाली के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लालगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में सराय थानाध्यक्ष के साथ एक विशेष टीम बनाई गई इस्तेमाल बाइक और छीने गए आभूषण बरामद पुलिस टीम ने जानकारी के आधार पर छापेमारी की। इसमें बाजीतपुर बेरई निवासी अभिषेक कुमार, और धोबघटी, थाना काजीपुर निवासी सुमित कुमार व सोनू कुमार को पकड़ा गया।
पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर स्नेचिंग में इस्तेमाल बाइक और छीने गए आभूषण बरामद किए गए। पहले भी रहा है तीनों का क्रिमिनल रिकॉर्ड पूछताछ में तीनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता कबूल की है। पुलिस के अनुसार, इन तीनों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उनके खिलाफ सराय थाना में कांड संख्या 165/26 और 315/26, साथ ही काजीपुर थाना में कांड संख्या 485/26 में स्नेचिंग के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
घर में घुसकर कुछ लोगों ने तीन लोगों पर चाकू से हमला किया।

मोतिहारी में डबल मर्डर, 2 लोगों को चाकू से गोदाः 10 साल के बच्चे के सामने हुई हत्या; घर वाले बोले- भैंस नहलाने को लेकर हुआ था विवामें डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है।

 घर में घुसकर कुछ लोगों ने तीन लोगों पर चाकू से हमला किया। हमले में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान जमी अख्तर (36) और मदीना खातून (40) के रूप में हुई है। वहीं, मसीह अख्तर का इलाज पताही सीएचसी में चल रहा है, उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। डबल मर्डर की वारदात को अंजाम 10 साल के बच्चे के सामने दिया गया है। घटना जिले के पताही थाना क्षेत्र के जिहुली गांव की है। बताया जाता है कि भैंस नहलाने के दौरान पानी गिरने के विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है बीच-बचाव करने गई पत्नी और भाई की हत्या 10 साल के रहमतुल्लाह ने बताया कि बुधवार को मैं स्कूल में था तभी गांव के एक लड़के ने कहा कि पुलिस तुम्हारे पापा को पकड़ रही है। मैं भागकर घर आया तो पुलिस ने सबको समझाकर छोड़ दिया। शाम को पापा घर पर ही थे, तभी संजय सिंह और उसका बेटा आकाश कुछ लोगों को साथ लेकर आए। उनका पापा से विवाद हुआ और अचानक पिता पर चाकू से हमला कर दिया। पापा को बचाने चाचा और अम्मी गईं तो उन पर भी चाकू से वार कर दिया गया। तीनों वहीं गिर गए। वहां बहुत लोग थे लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की। पानी के गिरने को लेकर हुआ था विवाद घटना के संबंध में मृतक की भाभी नगमा खातून ने बताया कि सुबह उनके भसुर मसीह अख्तर सड़क पर भैंस नहला रहे थे, जिसका पानी अनिल सिंह के घर की तरफ जा रहा था। इसी बात पर अनिल सिंह ने आकर गाली-गलौज की। और हाथापाई करने लगे। जिसे लोगों ने शांत कराया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और समझाया कि वहां पाइप लगा लें ताकि विवाद खत्म हो जाए। इसके बाद सभी अपने-अपने घर चले गए।
नगमा ने बताया कि शाम को जब वे घास लेकर घर आईं तो अनिल सिंह कई लोगों के साथ खड़ा था। पूछने पर अनिल सिंह ने कहा कि मसीह अख्तर ने उसका गला पकड़कर पटक दिया था। नगमा ने अनिल सिंह से कहा कि पहले तो वह खुद ही आए थे। इतना कहकर वह घर की तरफ चली गईं। तभी शोर हुआ कि अनिल सिंह ने चाकू मार दिया है। आकर देखा तो उनके देवर, भसुर और देवरानी खून से लथपथ पड़े थे। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां जमी अख्तर और मदीना खातून को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मसीह अख्तर का इलाज पताही सीएचसी में चल रहा है, उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि जमी अख्तर मजदूरी कर प्लाई फैक्ट्री में काम कर घर का खर्च चलाता था और तीन बच्चों को पढ़ा रहा था। मदीना खातून के पांच बच्चे हैं। दोनों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने 2 लोगों को लिया हिरासत में इधर घटना की जानकारी मिलते ही पकड़ीदयाल के प्रभारी डीएसपी अभिषेक कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने गुरुवार को छपरा-मांझी-दरौली-गुठनी सड़क का स्थल निरीक्षण किया।

72KM लंबी छपरा-मांझी-दरौली-गुठनी सड़क का काम तेजः सीवान-यूपी के देवरिया तक आसान होगा आवागमन, व्यापार-रोजगार को बढ़ावा*

सारण* के दक्षिणी हिस्से को सीवान और उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से जोड़ने वाली छपरा-मांझी-दरौली-गुठनी सड़क के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। सड़क बनने के बाद ग्रामीण और सीमावर्ती इलाकों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। सरयू नदी के किनारे बसे क्षेत्रों के लिए भी यह महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग साबित होगा। इससे लोगों को सीवान और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने गुरुवार को छपरा-मांझी-दरौली-गुठनी सड़क का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क की मौजूदा स्थिति और निर्माण कार्य की तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और इंजीनियरों से निर्माण की प्रगति और जरूरी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। सारण में 17 किलोमीटर सड़क का निर्माण छपरा-मांझी-दरौली-गुठनी सड़क की कुल लंबाई 72.183 किलोमीटर है। इसमें करीब 17 किलोमीटर हिस्सा सारण जिले में पड़ता है। डीएम ने बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (BSRDC) के इंजीनियरों को सारण वाले हिस्से में निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया। निर्माण प्रक्रिया में देरी नहीं करने का निर्देश डीएम ने अधिकारियों से कहा कि सड़क निर्माण से जुड़ी जरूरी प्रक्रियाओं को जल्द पूरा किया जाए, ताकि काम शुरू करने में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने निर्माण कार्य की नियमित निगरानी और प्रगति की समीक्षा करने को भी कहा। किसानों और कारोबारियों को होगा फायदा सड़क के बेहतर होने से ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को अपनी फसल बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। सीवान सहित आसपास के बड़े बाजारों तक पहुंच सुगम होने से स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बेहतर सड़क संपर्क से क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को गति मिल सकती है अस्पताल-सरकारी दफ्तरों तक पहुंच आसान सड़क निर्माण से ग्रामीण इलाकों के लोगों को अस्पताल, स्कूल, सरकारी कार्यालय और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंचने में भी सहूलियत होगी। खासकर सीमावर्ती और सरयू नदी के किनारे बसे क्षेत्रों के लोगों के लिए यह सड़क महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगी।
गुणवत्ता और तकनीकी मानकों पर जोर डीएम ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों और इंजीनियरों से निर्धारित तकनीकी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने को कहा। तय समय में काम पूरा कराने पर फोकस डीएम ने निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करते हुए प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया, ताकि सड़क का काम निर्धारित समय-सीमा के अनुसार पूरा हो सके। सड़क तैयार होने के बाद दक्षिणी सारण के लोगों को सीवान और उत्तर प्रदेश की ओर जाने के लिए बेहतर और सुगम संपर्क मार्ग मिल सकेगा।
अनुमंडल आरक्षी उपाधीक्षक (डीएसपी) सविंदर कुमार दास का भी स्वागत किया। उन्हें अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंट किया गया। अधिकारियों ने क्षेत्र में जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी तरह जमीन पर उतारने का संकल्प लिया। उन्होंने मढ़ौरा को विकास की

मढ़ौरा में पहली बार IAS एसडीओ की नियुक्तिः स्थानीय लोगों और भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने किया स्वागत, विकास का संकल्प लिया*
मढ़ौरा* अनुमंडल में पहली बार आईएएस अधिकारी सैयद आदिल मोहसिन ने अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) का पदभार संभाला है। उनकी नियुक्ति से स्थानीय लोगों और नागरिकों में काफी खुशी है। इसी कड़ी में गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय में जेपी सेनानी शंभू प्रसाद सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने नए एसडीओ से मुलाकात की। उन्होंने सैयद आदिल मोहसिन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर गणमान्य लोगों ने नवनियुक्त अनुमंडल आरक्षी उपाधीक्षक (डीएसपी) सविंदर कुमार दास का भी स्वागत किया। उन्हें अंगवस्त्र और गुलदस्ता भेंट किया गया। अधिकारियों ने क्षेत्र में जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी तरह जमीन पर उतारने का संकल्प लिया। उन्होंने मढ़ौरा को विकास की नई दिशा में आगे ले जाने के लिए आम जनता से पूरा सहयोग मांगा। इस मुलाकात के दौरान भाजपा मढ़ौरा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, सारण जिला किसान मोर्चा के प्रवक्ता पप्पू कुमार सिंह, श्यामनंदन शर्मा विद्रोही और धनंजय शर्मा सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
🚗 जलालपुर सारण मोटर्स में बच्चियों में ड्राइविंग का बढ़ा क्रेज, आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रहे कदम

✍🏻...जलालपुर, सारण।
आज के दौर में बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं हैं। इसका उदाहरण जलालपुर स्थित सागर मोटर्स में देखने को मिल रहा है, जहां क्षेत्र के अलग-अलग गांवों और इलाकों से बड़ी संख्या में बच्चियां मोटर ड्राइविंग सीखने के लिए पहुंच रही हैं।

सारण मोटर्स में बच्चियों के बीच ड्राइविंग सीखने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कई छात्राएं नियमित रूप से प्रशिक्षण लेकर वाहन चलाने की बारीकियां सीख रही हैं। उनका कहना है कि ड्राइविंग सीखना आज के समय में केवल जरूरत ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

प्रशिक्षण के दौरान बच्चियों को वाहन चलाने के साथ-साथ ट्रैफिक नियमों, सड़क सुरक्षा और सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। बच्चियों के बढ़ते उत्साह को देखकर प्रशिक्षण केंद्र में भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह से क्षेत्र की बच्चियां आगे बढ़कर मोटर ड्राइविंग सीख रही हैं, वह समाज में बदलती सोच और बेटियों के आत्मविश्वास की तस्वीर पेश करता है।

सागर मोटर्स जलालपुर में बच्चियों की बढ़ती भागीदारी यह संदेश दे रही है कि बेटियां अब सिर्फ घर तक सीमित नहीं, बल्कि सड़क पर भी आत्मविश्वास के साथ अपनी पहचान बना रही हैं।
क्यों ना हो, बिहार के बच्चियों ने दिखाई जौहर,
🚨 सारण SSP कार्यालय में जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं पर हुई सुनवाई

छपरा। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार, 09 सितंबर 2026 को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याएं व शिकायतें वरीय पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं।

SSP ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को कार्रवाई करने को कहा गया।

पुलिस कार्यालय की ओर से बताया गया कि आम लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक भौतिक रूप से जनसुनवाई की जाती है। इस दौरान लोग सीधे पुलिस कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं।

न्यूज़ बिहार लाइव के लिए राजेश तिवारी की रिपोर्ट।
🚨 वैशाली में सदर थाना का टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार

दो मोटरसाइकिल लूटकांडों में था फरार, पुलिस पूछताछ में संलिप्तता स्वीकार करने का दावा

वैशाली। सदर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल लूट के दो मामलों में फरार चल रहे आरोपी राजवीर कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, राजवीर सदर थाना के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था और लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

🔴 दो लूटकांडों में था फरार

पुलिस के मुताबिक, 22 फरवरी 2026 को विशनपुर बालाघारी गांव और 27 फरवरी 2026 को मलमल्ला चौक के पास मोटरसाइकिल लूट की घटनाएं हुई थीं। दोनों मामलों में सदर थाना में कांड संख्या 136/26 और 115/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

SSP के निर्देश पर गठित पुलिस टीम लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रायनगर चौक से राजवीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

🔍 पूछताछ में लूटकांड में शामिल होने का दावा

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान राजवीर ने दोनों मोटरसाइकिल लूट की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस अब उसके साथियों और लूट की गई मोटरसाइकिलों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

⚠️ पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले

गिरफ्तार आरोपी लाल पोखर निवासी रणवीर राय का पुत्र बताया गया है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ पहले से सदर थाना में दो लूट और एक आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। आगे उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

न्यूज़ बिहार लाइव के लिए राजेश तिवारी की रिपोर्ट।
🚨 छपरा के होटल पैशन में पुलिस की बड़ी रेड, 9 लोग हिरासत में
5 महिलाएं और 4 पुरुष मिले, होटल सील करने की तैयारी; पुराने मामले की भी खुली फाइल

✍🏻 छपरा। भगवान बाजार थाना क्षेत्र की वीआईपी गली स्थित होटल पैशन में बुधवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। एएसपी राम पुकार सिंह के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस टीम ने होटल के कमरों की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान होटल के अलग-अलग कमरों से 5 महिलाएं और 4 पुरुष मिले, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। सूचना की पुष्टि के बाद यह कार्रवाई की गई।

🔴 हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हिरासत में लिए गए लोग होटल में किस उद्देश्य से पहुंचे थे, उन्हें कमरे किस आधार पर दिए गए और होटल प्रबंधन ने निर्धारित नियमों का पालन किया था या नहीं।

पूछताछ के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

🔴 होटल प्रबंधन पर भी कार्रवाई की तैयारी

एएसपी राम पुकार सिंह के अनुसार, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होटल के कमरों और परिसर की जांच की गई है। जांच में अगर होटल मालिक या प्रबंधन की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की ओर से होटल को सील करने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की भी संभावना जताई गई है।

🔴 दो साल पहले भी विवादों में आया था होटल

होटल पैशन इससे पहले भी पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चा में रहा है। करीब दो वर्ष पहले भी यहां पुलिस ने छापेमारी की थी और कथित अवैध गतिविधियों से जुड़े मामले का खुलासा करने का दावा किया था। उस कार्रवाई के बाद होटल को सील किए जाने की बात सामने आई थी।

अब करीब दो साल बाद दोबारा हुई पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

🔍 अब सामने आएंगे कई अहम सवाल

पुलिस की जांच में अब यह साफ होगा कि हिरासत में लिए गए लोग होटल में कब से मौजूद थे, कमरा किसके नाम से बुक था, होटल में उनकी एंट्री किस तरह दर्ज की गई और क्या होटल प्रबंधन को किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी थी।

हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान और वे कहां के रहने वाले हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।

फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज़ बिहार लाइव के लिए राजेश तिवारी की रिपोर्ट।
🚨 बिहार में घूसखोर CO पर SVU का शिकंजा, ₹20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने के बदले मांगे थे ₹2 लाख, सत्यापन के बाद बिछाया गया जाल

बांका। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना SVU की टीम ने बुधवार को चान्दन अंचल के अंचल अधिकारी रविकांत कुमार को कथित तौर पर ₹20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, जमीन से जुड़े एक मामले में दखल-कब्जा दिलाने के एवज में CO पर ₹2 लाख रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद SVU ने पहले मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि होने का दावा किया गया।

🔴 शिकायत के बाद SVU ने बिछाया जाल

शिकायतकर्ता सियाराम कुमार, पिता वासुदेव यादव, निवासी चान्दन थाना क्षेत्र, बांका ने पटना SVU में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि टाइटल सूट केस संख्या 2395/95 में पारित आदेश के आधार पर संबंधित जमीन पर दखल-कब्जा दिलाने के लिए अंचल अधिकारी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार, तत्काल ₹20 से ₹25 हजार देने की मांग की गई थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद SVU ने कार्रवाई की तैयारी की और धावा दल गठित कर जाल बिछाया। इसी दौरान CO रविकांत कुमार को कथित तौर पर ₹20 हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

⚖️ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस

SVU की ओर से अंचल अधिकारी के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई है।

गिरफ्तारी के बाद SVU की टीम आरोपी अधिकारी से पूछताछ और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

🚨 बिहार में लगातार हो रही भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई

सरकारी पद पर रहते हुए रिश्वत लेने के आरोप में हुई इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप है। SVU और निगरानी एजेंसियां लगातार भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई कर रही हैं।

न्यूज़ बिहार लाइव के लिए राजेश तिवारी की रिपोर्ट।
🚨 पटना में 3 दिन में दूसरी बार NIA की रेड, 20 लाख कैश और लाखों का सोना बरामद होने की खबर

रांची RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की जांच से जुड़ा बताया जा रहा कनेक्शन

पटना। राजधानी पटना में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की कार्रवाई से एक बार फिर हड़कंप मच गया है। तीन दिनों के भीतर दूसरी बार NIA की टीम ने चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र स्थित साईं कुसुम इनफिनिटी अपार्टमेंट में छापेमारी की है। बुधवार सुबह करीब 8 सदस्यीय टीम ने अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 1206 और 609 में तलाशी शुरू की।

जानकारी के मुताबिक, दोनों फ्लैट संदीप नाम के व्यक्ति से जुड़े बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार तलाशी के दौरान 20 लाख रुपये से अधिक नकद और करीब 40 से 45 लाख रुपये मूल्य का सोना बरामद होने की बात सामने आई है। कैश और गोल्ड की बरामदगी के बाद STF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

🔴 रांची RSS कार्यालय हमले से जुड़ा कनेक्शन

बताया जा रहा है कि NIA की यह कार्रवाई रांची के निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले की जांच से जुड़ी है। जांच एजेंसी को दिल्ली में गिरफ्तार एक आरोपी से पूछताछ के दौरान कुछ अहम इनपुट मिले थे। इसी इनपुट के आधार पर NIA की टीम पटना पहुंची।

सदर SDPO-1 मनोज कुमार के अनुसार, रांची में RSS कार्यालय पर हुए हमले के मामले में NIA को कुछ इनपुट मिले हैं, जिसके आधार पर संदीप से जुड़े दो फ्लैटों में तलाशी ली जा रही है। मौके पर NIA, STF और बिहार पुलिस की टीमें मौजूद हैं।

🔴 8 सितंबर को भी हुई थी छापेमारी

इससे पहले 8 सितंबर को भी इसी अपार्टमेंट में NIA ने कार्रवाई की थी। उस दौरान करीब 20 लाख रुपये नकद बरामद होने और एक युवक को हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई थी। मामले की जानकारी आयकर विभाग को भी दी गई थी।

सूत्रों के अनुसार, इसी कार्रवाई के दौरान एक कथित मोस्टवांटेड आरोपी को भी फ्लैट नंबर 609 से पकड़ा गया था, जिसे NIA अपने साथ ले गई।

🚔 NIA टीम को देखकर भागने की कोशिश

पिछली कार्रवाई के दौरान NIA की टीम एक फ्लैट में तलाशी के लिए पहुंची थी। इसी दौरान पास के दूसरे फ्लैट से एक व्यक्ति कथित तौर पर भागने लगा। अपार्टमेंट के नीचे पहले से STF और चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस मौजूद थी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, उसकी स्कूटी की डिक्की में एक झोले से करीब 20 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। आधार कार्ड के आधार पर पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अनमोल कुमार मोदी, निवासी चकिया वार्ड-7, पूर्वी चंपारण के रूप में बताई गई।

🔥 क्या है रांची RSS कार्यालय हमला मामला?

16 जून 2026 की देर रात रांची के निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले की कोशिश की गई थी। पुलिस के अनुसार, दो अज्ञात युवकों ने पेट्रोल से भरी बोतलें कार्यालय परिसर की ओर फेंकने की कोशिश की, लेकिन बोतलें बाउंड्री के बाहर गिर गईं और बड़ा नुकसान होने से बच गया।

अब NIA की पटना में चल रही कार्रवाई के बाद इस मामले की जांच का दायरा बढ़ता नजर आ रहा है। कैश, सोना और आरोपियों के बीच क्या संबंध है, इसकी पूरी तस्वीर NIA की जांच और आधिकारिक खुलासे के बाद ही स्पष्ट होगी।

न्यूज़ बिहार लाइव के लिए राजेश तिवारी की रिपोर्ट।
🚨 गोपालगंज में पोषण माह 2026 का शुभारंभ, डीएम ने पोषण रथ को दिखाई हरी झंडी

बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और किशोरियों के पोषण सुधार पर रहेगा विशेष फोकस

गोपालगंज। राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत जिले में पोषण माह 2026 का शुभारंभ किया गया। जिला समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी समीर सौरभ ने पोषण रथ और आंगनबाड़ी सेविकाओं की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अभियान के दौरान बच्चों, गर्भवती महिलाओं, दूध पिलाने वाली माताओं और किशोरियों के पोषण स्तर में सुधार के साथ-साथ समुदाय में बेहतर स्वास्थ्य व्यवहार को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

🟢 'हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी' बना मुख्य विषय

इस वर्ष पोषण माह का मुख्य विषय 'हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी' रखा गया है। अभियान के तहत कुपोषण को दूर करने के लिए स्थानीय और पौष्टिक खाद्य पदार्थों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक गर्म पका भोजन उपलब्ध कराने पर भी जोर रहेगा।

👶 बच्चों के शुरुआती विकास पर विशेष ध्यान

अभियान के तहत बच्चों के शुरुआती वर्षों में उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए उचित पोषण और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी जाएगी। पोषण योजनाओं के सफल संचालन में स्थानीय समुदाय और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

👩‍🍼 माताओं के स्वास्थ्य और पोषण पर फोकस

गर्भवती और दूध पिलाने वाली माताओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

पूरे महीने जिला, परियोजना और आंगनबाड़ी केंद्र स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान में स्वास्थ्य, शिक्षा और ग्रामीण विकास सहित संबंधित विभागों का सहयोग लिया जा रहा है।

केंद्रीय स्तर पर आयोजित लाइव वेबकास्टिंग में भी गोपालगंज जिले ने भाग लिया। अधिकारियों का कहना है कि पोषण माह का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से कुपोषण के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ समाज के निर्माण को गति देना है।

न्यूज़ बिहार लाइव के लिए राजेश तिवारी की रिपोर्ट।
🚨 तीन दिन से लापता युवक का नदी में मिला शव, हत्या की आशंका

सारण के मांझी में रविवार शाम दोस्तों के साथ निकला था युवक, परिजनों ने जताई थी अनहोनी की आशंका

सारण। मांझी थाना क्षेत्र में तीन दिनों से लापता 35 वर्षीय युवक संतोष राय का शव बुधवार दोपहर बोटहा नदी से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक लालपुर गांव निवासी सुरेश राय का पुत्र था और स्थानीय भजन-कीर्तन मंडली में गायक के रूप में भी जाना जाता था।

🔴 रविवार शाम से था लापता

परिजनों के अनुसार, संतोष राय रविवार शाम अखिलेश राय समेत तीन अन्य दोस्तों के साथ कलान बाजार में मछली खरीदने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे।

काफी देर तक इंतजार करने के बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन संतोष का कोई पता नहीं चला। मंगलवार को परिजनों ने मांझी थाने में आवेदन देकर अनहोनी की आशंका जताई थी।

🚨 अगले दिन नदी में मिला शव

बुधवार दोपहर बोटहा नदी में ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। पहचान संतोष राय के रूप में होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।

शव मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

🔍 हत्या या हादसा? पुलिस कर रही जांच

नदी से शव बरामद होने के बाद अब युवक की मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

पुलिस रविवार को संतोष के साथ मौजूद दोस्तों और अन्य परिचितों से पूछताछ कर सकती है। घटनास्थल के आसपास भी जानकारी जुटाई जा रही है।

मांझी थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस तकनीकी और मानवीय दोनों स्तरों पर जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज़ बिहार लाइव के लिए राजेश तिवारी की रिपोर्ट।
🚨 सारण में SSP के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार

11 शराब कारोबारी समेत 24 गिरफ्तार, 119.59 लीटर अवैध शराब और 2 बाइक बरामद

छपरा। सारण में अपराध नियंत्रण और शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने 08 सितंबर 2026 को विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में कुल 24 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में 11 शराब कारोबारी, 4 शराब सेवन के आरोपी, 4 वारंटी, हत्या के प्रयास के 2 आरोपी, POCSO एक्ट के 2 आरोपी और लूट के 1 आरोपी शामिल हैं।

🔴 119.59 लीटर अवैध शराब बरामद

विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 119.59 लीटर अवैध शराब बरामद की। इसमें 88 लीटर देशी शराब और 31.59 लीटर विदेशी शराब शामिल है। इसके अलावा 2 मोटरसाइकिल और 1 अपहृत व्यक्ति को भी बरामद किया गया।

🚔 ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर भी कार्रवाई

अपराध नियंत्रण के साथ यातायात सुरक्षा को लेकर भी पुलिस ने कार्रवाई की। अभियान के दौरान 35 वाहनों से कुल ₹60,000 जुर्माना वसूला गया।

सारण पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों, वारंटियों और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि अपराध और अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

न्यूज़ बिहार लाइव के लिए राजेश तिवारी की रिपोर्ट।
🚨 वैशाली में मवेशी कारोबारी हत्याकांड का खुलासा, STF ने 2 बदमाशों को दबोचा

लूट का विरोध करने पर कारोबारी की गोली मारकर हत्या, हथियार और बाइक समेत कई सामान बरामद

वैशाली। महुआ थाना क्षेत्र में मवेशी कारोबारी पिता-पुत्र के साथ हुई लूट और गोलीबारी के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। बिहार STF और वैशाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुजफ्फरपुर के सुस्ता माधोपुर निवासी मनीष कुमार और सीतामढ़ी के शुगरी डीह निवासी कुंदन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मनीष के खिलाफ पहले से ट्रक चोरी, आर्म्स एक्ट और लूट समेत कई मामले दर्ज हैं।

🔴 लूट का विरोध करने पर चली गोली

घटना 1 सितंबर की रात महुआ थाना क्षेत्र के फुदैनी पोखर के पास हुई थी। पुलिस के अनुसार, तीन बाइक सवार बदमाशों ने मवेशी कारोबारी लक्ष्मण राय और मिथिलेश कुमार को घेरकर लूटपाट शुरू कर दी।

लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी। गोली लगने से लक्ष्मण राय की मौत हो गई, जबकि मिथिलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

मामले में महुआ थाना में कांड संख्या 933/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

🚔 STF और SIT ने ऐसे दबोचा

घटना की गंभीरता को देखते हुए वैशाली SSP के निर्देश पर महुआ SDPO के नेतृत्व में SIT गठित की गई। टीम ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।

इसी क्रम में बगहिया पुल के पास छापेमारी कर मनीष कुमार और कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से देशी पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, स्प्लेंडर बाइक, 2 मोबाइल फोन, घटना के समय पहने गए कपड़े और एक थैला बरामद किया है।

🔍 पूछताछ में अन्य वारदातों का भी सुराग

पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने इस हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। साथ ही अन्य लूट की घटनाओं से जुड़े अहम सुराग भी मिले हैं। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और दूसरी वारदातों में उनकी भूमिका की जांच कर रही है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ महुआ थाना में कांड संख्या 961/26 दर्ज किया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

न्यूज़ बिहार लाइव के लिए राजेश तिवारी की रिपोर्ट।
माही नदी के क्षतिग्रस्त तटबंध की दो दिनों में मरम्मत, उपमुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

सारण। बाढ़ प्रभावित सारण जिले में माही नदी के दाएं तटबंध के 11.90 किलोमीटर बिंदु पर हुई टूटन की मरम्मत महज दो दिनों में पूरी कर ली गई है। जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग की त्वरित कार्रवाई के बाद तटबंध को प्रभावी ढंग से बंद कर नदी के बहाव को नियंत्रित कर लिया गया है।

बताया गया कि 6 सितंबर 2026 को गंगा नदी के उच्चतम जलस्तर के कारण बैकवॉटरिंग की स्थिति बनी थी। इसी दौरान माही नदी के दाएं तटबंध के 11.90 किलोमीटर बिंदु पर तटबंध क्षतिग्रस्त होकर टूट गया।

सूचना मिलते ही जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता, बाढ़ संघर्षात्मक कार्य के अध्यक्ष तथा कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण एवं जल निसरण प्रमंडल, छपरा के नेतृत्व में तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया।

अभियंत्रण टीम ने दिन-रात लगातार काम करते हुए आवश्यक तकनीकी उपाय और संसाधन जुटाए। 8 सितंबर की रात तक तटबंध की टूटन की मरम्मत पूरी कर ली गई और नदी के बहाव को नियंत्रित कर लिया गया।

इस पूरे कार्य की जिला पदाधिकारी, सारण वैभव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में लगातार मॉनिटरिंग की गई। जिला प्रशासन और अभियंत्रण विभाग के बीच बेहतर समन्वय के कारण कम समय में मरम्मत कार्य पूरा हो सका।

वहीं, 9 सितंबर 2026 को उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री, सारण विजेंद्र प्रसाद यादव ने माही नदी के क्षतिग्रस्त तटबंध स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से मरम्मत कार्य और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।

उपमुख्यमंत्री ने तटबंध की शीघ्र मरम्मत और नदी के बहाव को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन तथा जल संसाधन विभाग की टीम द्वारा किए गए त्वरित कार्य की सराहना की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ की अवधि समाप्त होने तक पूरी मुस्तैदी और सतर्कता बनाए रखें। साथ ही संवेदनशील तटबंधों और अन्य संभावित खतरे वाले स्थानों की लगातार निगरानी करने तथा किसी भी क्षति की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीमें वर्तमान बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिले के संवेदनशील तटबंधों और स्थलों की लगातार निगरानी कर रही हैं। प्रशासन का कहना है कि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए टीमें पूरी तरह तैयार हैं।
जलालपुर प्रखंड का कोपा थाना का यह मामला जलालपुर में 70 वर्षीय बुजुर्ग से मारपीट का आरोप, पारिवारिक विवाद में एक परिवार लहूलुहान

जलालपुर/सारण। जलालपुर प्रखंड के समहोता पंचायत अंतर्गत मूसेहारी मियां पट्टी गांव में आपसी विवाद के दौरान 70 वर्षीय बुजुर्ग विक्रमा साह के साथ कथित रूप से बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बुजुर्ग समेत परिवार के अन्य सदस्यों के घायल होने की बात कही जा रही है।

परिजनों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच काफी समय से आपसी तनाव चल रहा था। इसी विवाद को लेकर कथित रूप से अनिल साह, नीलेश साह, ओमप्रकाश साह, बॉडी साह समेत अन्य लोगों द्वारा मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि इस दौरान 70 वर्षीय विक्रमा साह को भी बुरी तरह पीटा गया, जिससे वह घायल हो गए।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपित पक्ष के कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर धमकी भी दी गई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आएगी।

छोटी बात ने लिया बड़ा रूप

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद और तनाव था। सवाल यह है कि आखिर छोटी-छोटी बातों को लेकर पारिवारिक और आपसी विवाद इतना गंभीर क्यों हो जाता है कि रिश्तों की मर्यादा तक टूट जाती है?

70 वर्ष के बुजुर्ग के साथ मारपीट के आरोप ने गांव में भी चर्चा का माहौल पैदा कर दिया है। लोगों का कहना है कि विवाद का समाधान बातचीत और कानून के रास्ते से होना चाहिए, न कि मारपीट और धमकी से।

सबसे बड़ा सवाल—रिश्ते कब बचेंगे?

जब विवाद अपने ही परिवार और रिश्तेदारों के बीच हो, तो सवाल और भी गंभीर हो जाता है। आखिर कब लोग समझेंगे कि गुस्से में उठाया गया एक कदम पूरे परिवार को लंबे विवाद में धकेल सकता है? मीडिया की टीम जब बात की तो दोनों पक्षी अपना पल्ला जा रहा है

फिलहाल पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच और दोनों पक्षों के बयान के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
नालंदा - नगरनौसा में गोदाम से 7.471 किलो गांजा मादक पदार्थ हुआ बरामद, तीन आरोपी हुआ गिरफ्तार 
3.70 लाख रुपये नकद, दो बाइक और मारुति ऑल्टो जब्त; एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

नालंदा से संवाददाता राकेश कुमार 

नगरनौसा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गोदाम में छापेमारी कर 7.471 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 3.70 लाख रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल और तस्करी में प्रयुक्त एक मारुति ऑल्टो कार भी जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 की शाम गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि नगरनौसा थाना क्षेत्र के बदल बिगहा गांव स्थित संजय श्रीवास्तव के गोदाम में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखा गया है और उसका कारोबार किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हिलसा-01 के नेतृत्व में नगरनौसा थाना पुलिस की टीम ने गोदाम की घेराबंदी कर विधिवत तलाशी और छापेमारी की।
तलाशी के दौरान गोदाम के पश्चिमी हिस्से में भूसा रखे बोरों के ढेर के पास लाल रंग के चोकर के बोरे में छिपाकर रखा 7.471 किलो गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। वहीं, गोदाम के पूर्वी हिस्से के एक कमरे से थैले में रखे 3,70,000 रुपये नकद बरामद किए गए, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने संजय श्रीवास्तव और दीनानाथ प्रसाद के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए। इसके अलावा गोदाम के बाहर मादक पदार्थ की बिक्री में इस्तेमाल किए जाने वाले दो मोटरसाइकिल—हीरो स्प्लेंडर प्लस और होंडा एसपी-125—को जब्त किया गया।
पुलिस ने दीनानाथ प्रसाद से पूछताछ के आधार पर मामले में शामिल बताए जा रहे सुबोध कुमार को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, सुबोध कुमार की निशानदेही पर तस्करी में प्रयुक्त मारुति ऑल्टो कार (BR-1AG-6885) बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय श्रीवास्तव (42), दीनानाथ प्रसाद (30) और सुबोध कुमार (50) के रूप में हुई है। तीनों नगरनौसा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
इस मामले में नगरनौसा थाना कांड संख्या 221/26, दिनांक 08 सितंबर 2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(b)(ii)(B)/25/29 के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
छापेमारी टीम में नगरनौसा थानाध्यक्ष पुअनि शशिरंजन कुमार मिश्रा, पुअनि संदीप कुमार सिंह, पुअनि सुदेश्वर राय समेत थाना के पुलिसकर्मी और जवान शामिल रहे। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के कारोबार के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
सीवान में दिनदहाड़े ज्वेलर्स को गोली मारकर लूट की कोशिश, दो बदमाश पकड़े गए, तीन फरार

सीवान। दरौली थाना क्षेत्र के टरवां चट्टी बाजार में मंगलवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलर्स दुकान में लूट की कोशिश की। दो बाइक पर सवार पांच नकाबपोश बदमाश धीरज ज्वेलर्स में घुसे और गहने लूटने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी दिलीप वर्मा को गोली मार दी।

व्यवसायी के अनुसार, बदमाशों ने दुकान में घुसते ही उनके गले से चेन छीनने की कोशिश की। इसी दौरान उन्होंने एक अपराधी को पकड़ लिया। खुद को छुड़ाने के लिए बदमाश ने चाकू से उनके हाथ पर वार किया और फिर अपराधियों ने गोली चला दी, जिससे व्यवसायी घायल हो गए।

दुकानदारों ने दिखाई हिम्मत, दो बदमाश पकड़े

गोली की आवाज सुनकर बाजार में अफरा-तफरी मच गई। इसके बावजूद आसपास के दुकानदारों ने हिम्मत दिखाते हुए अपराधियों का पीछा किया। इस दौरान दो बदमाशों को पकड़ लिया गया, जबकि तीन अपराधी मौके से फरार हो गए।

पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के साथ मारपीट भी की। बाद में पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

फरार अपराधियों को लेकर सड़क जाम

घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों और लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों की मांग थी कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर फरार तीन साथियों का जल्द सुराग लगाया जाए। पुलिस से अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए लोगों ने गुठनी-दरौली मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

मौके पर दरौली थानाध्यक्ष और सदर-2 मैरवा एसडीपीओ पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। एसपी भारत सोनी के अनुसार, घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भेजा गया है। मौके से गोली, खोखा और अपराधियों की मोटरसाइकिल बरामद किए जाने की बात सामने आई है।

घायल व्यवसायी यूपी रेफर

गोली लगने के बाद दिलीप वर्मा को दरौली पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश लेकर गए हैं।

फिलहाल पुलिस फरार तीन अपराधियों की तलाश में जुटी है। वहीं, दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद बाजार के व्यवसायियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
बाढ़ प्रभावितों की राहत और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सारण प्रशासन तत्पर, डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

सारण। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राहत पहुंचाने और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने रिविलगंज अंचल के जान टोला में संचालित सामुदायिक किचेन का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सामुदायिक किचेन में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बाढ़ प्रभावित लोगों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने क्षेत्र में घटते जलस्तर का भी निरीक्षण किया।

प्रशासन की ओर से जलस्तर पूरी तरह कम होने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में चूना, ब्लीचिंग पाउडर एवं गेमक्सिन पाउडर का छिड़काव कराने का निर्देश दिया गया है, ताकि जलजनित एवं अन्य बीमारियों के प्रसार को रोका जा सके और लोगों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

डीएम की सक्रियता की हो रही सराहना

बाढ़ के बीच जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक के लगातार क्षेत्र में पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। लोगों का कहना है कि प्रशासन अगर इसी तरह तत्परता और जिम्मेदारी के साथ जनता के बीच काम करता रहे, तो जिले की व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

बाढ़ प्रभावित लोगों की राहत, सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर जिला प्रशासन की सक्रियता लगातार जारी है। अब लोगों को उम्मीद है कि जलस्तर सामान्य होने के बाद प्रभावित इलाकों में साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा का अभियान भी तेजी से चलाया जाएगा।
*रहूई थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में अवैध कट्टा व दो कारतूस के साथ युवक हुआ गिरफ्तार।गुप्त सूचना के आधार पुलिस ने की छापेमारी, मोबाइल भी हुआ बरामद।नालंदा से संवाददाता राकेश कुमार*