जलालपुर। प्रखंड के बिशनपुर पंचायत अंतर्गत मठिया गांव में आचार्य पंडित श्री देव कुमार ओझा जी की 102वीं जयंती समारोह श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। जयंती समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल हुए और उनके चित्र पर फूल-माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
हालांकि, गांव में दो दुखद घटनाएं हो जाने के कारण इस वर्ष जयंती समारोह पहले की तरह धूमधाम से नहीं मनाया जा सका। हर वर्ष जहां हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटती थी, वहीं इस बार शोक के माहौल के कारण अपेक्षाकृत कम लोग पहुंचे। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर आचार्य पंडित श्री देव कुमार ओझा जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
समारोह में श्री बंशीधर तिवारी, विवेकानंद तिवारी, राजेश तिवारी, कमलेश ओझा, ओम प्रकाश सिंह, त्रिभुवन सिंह, आलोक तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सभी ने आचार्य जी के चित्र पर पुष्प एवं माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
ग्रामीणों ने कहा कि आचार्य पंडित श्री देव कुमार ओझा जी की स्मृतियां आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं। उनकी जयंती हर वर्ष श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाती है। इस वर्ष गांव में हुए दुखद घटनाओं के कारण समारोह सादगीपूर्ण रहा, लेकिन लोगों की आस्था और सम्मान में कोई कमी नहीं दिखी।