Instagram News Script
ग्वालियर में अग्निवीर पर युवती से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि अग्निवीर विकास बघेल ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और करीब तीन साल तक उसका शोषण करता रहा।
आरोप है कि 7 अगस्त को वीडियो डिलीट करने के बहाने युवती को बुलाया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जबरन जहरीला पदार्थ खिलाया गया। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।
मृत्युकालिक कथन में युवती ने तीन साल से प्रताड़ित किए जाने, मारपीट और दो बार गर्भपात कराने के आरोप लगाए। सिरोल थाना पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी विकास बघेल को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया है।
#Gwalior #GwaliorNews #CrimeNews #MadhyaPradesh #SiroliPolice RapeCase AgniVeer CrimeNewsGwalior TheXposeExpress BreakingNews MPNews
📲 Instagram: https://www.instagram.com/the.xposeexpress
▶️ YouTube: https://youtube.com/@thexposeexpress
The Xpose Express — हम दिखाते हैं वो जो सब छुपाते हैं।