#युवाओं को रोजगार नहीं दिला पाने का मलाल, 22 साल की सरकारी सेवा के बाद पौड़ी में तैनात PCS अधिकारी उत्तम कुमार ने लिया VRS
उत्तराखंड के वरिष्ठ PCS अधिकारी उत्तम कुमार ने 47 वर्ष की उम्र में 22 साल की सरकारी सेवा के बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली है। युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध नहीं करा पाने का मलाल उनके इस फैसले की बड़ी वजह बना।
उत्तम कुमार लंबे समय तक हरिद्वार समेत प्रदेश के कई जिलों में जिला सेवायोजन अधिकारी के पद पर तैनात रहे। उन्होंने मई में VRS के लिए सरकार को पत्र लिखा था, जिसे राज्य सरकार ने 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मंजूरी दे दी।
सेवा से विदाई के बाद उत्तम कुमार ने फेसबुक पर पोस्ट साझा कर रोजगार व्यवस्था को लेकर अपनी भावनाएं भी व्यक्त कीं।
एक अधिकारी का पद छोड़ना और उसके पीछे युवाओं के रोजगार का दर्द... उत्तम कुमार का यह फैसला कई सवाल छोड़ गया है।
#UttamKumar #PCS #Uttarakhand #VRS #Employment #Youth #PauriGarhwal
Pauri, Garhwal | Nov 10, 2026