#अंकिता भंडारी मामले में भाजपा विधायक महंत दिलीप रावत का बयान, बोले,सरकार से संतुष्ट नहीं हैं परिजन तो आर्थिक सहायता वापस करें!
लैंसडाउन से भाजपा विधायक महंत दिलीप रावत ने अंकिता भंडारी मामले को लेकर बयान देते हुए कहा कि यदि अंकिता के परिजन प्रदेश सरकार की कार्रवाई और सरकार से संतुष्ट नहीं हैं, तो सरकार की ओर से अब तक दी गई आर्थिक सहायता उन्हें वापस कर देनी चाहिए।
विधायक के इस बयान के बाद अंकिता भंडारी मामले को लेकर एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज होने की संभावना है।
Pauri, Garhwal | Nov 12, 2026