बैंक में जमा करने जा रहा था ₹81,800, तभी बंदर ने जेब पर बोला धावा, पेड़ से नीचे फेंके नोट
शिमला में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां बैंक में जमा कराने के लिए ₹81,800 लेकर जा रहे एक व्यक्ति की जेब से बंदर ने नोट निकाल लिए और पेड़ पर चढ़कर नीचे फेंकने लगा। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पेड़ के नीचे बिखरे नोटों को समेटने में व्यक्ति की मदद की।
Pauri, Garhwal | Nov 13, 2026