#चौबट्टाखाल में सतपाल महाराज के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का खुला विरोध, टिकट को लेकर पार्टी के भीतर उठे बगावती सुर!
#चौबट्टाखाल विधानसभा में भाजपा के अंदर विरोध के स्वर अब खुलकर सामने आने लगे हैं। सतपाल महाराज के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोलते हुए साफ चेतावनी दी है कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में सतपाल महाराज या उनके परिवार के किसी भी सदस्य को टिकट दिया गया तो उसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता पत्ती राम ढोढियाल का दर्द भी छलक पड़ा। अपनी बात रखते हुए वह भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
आखिर ऐसा क्या हुआ कि पार्टी के वरिष्ठ नेता को सार्वजनिक मंच पर अपना दर्द बयां करना पड़ा? क्या चौबट्टाखाल भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा? क्या कार्यकर्ताओं की नाराजगी अब बड़े राजनीतिक टकराव का रूप ले रही है?
चौबट्टाखाल में उठते इन सवालों ने भाजपा की अंदरूनी सियासत को चर्चा में ला दिया है।
देखिए व सुनिए भाजपा के वरिष्ठ नेता पत्ती राम ढोढियाल की आपबीती।
#चौबट्टाखाल #सतपालमहाराज #BJP #उत्तराखंडराजनीति #पहाड़_खबरसार_Live
Pauri, Garhwal | Nov 12, 2026