सारण पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई, लोगों की समस्याओं पर हुई कार्रवाई
छपरा। सारण जिले के पुलिस कार्यालय छपरा में शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय की मौजूदगी में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई में आए आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके निराकरण के लिए संबंधित मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
सारण पुलिस के अनुसार, आम लोगों की शिकायतों के त्वरित और उचित समाधान के लिए पुलिस कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक भौतिक रूप से जनसुनवाई की जाती है।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं को जनसुनवाई के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं।
Rahui, Nalanda | Aug 22, 2026