नालंदा एसपी हृदय कांत ने नूरसराय थाना का किया औचक निरीक्षण
नालंदा। नालंदा के पुलिस अधीक्षक हृदय कांत ने नूरसराय थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर थाना की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था, अपराध की स्थिति एवं पुलिसिंग से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की। एसपी ने थाना स्तर पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण को लेकर सजग रहने की बात कही गई।
नालंदा से संवाददाता राकेश कुमार की रिपोर्ट।
Rahui, Nalanda | Aug 22, 2026