सीएम योगी का रायबरेली दौरा कल, ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध
.
#रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित रायबरेली दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर आज और कल रायबरेली में ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।
प्रशासन ने लोगों से प्रतिबंध का पालन करने की अपील की है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Aug 23, 2026