CJP के आंदोलन का रंग लाया असर: राजस्थान के अलवर में जर्जर स्कूल भवन हुआ ज़मींदोज़, नए निर्माण का कार्य शुरू
अलवर (राजस्थान)। राजस्थान के अलवर जिला स्थित जोधावास के सरकारी स्कूल का जर्जर भवन आखिरकार ढहा दिया गया है और अब वहां नए सिरे से निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सिटिजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस (CJP) द्वारा जर्जर स्कूल भवन को लेकर चलाए गए आंदोलन और लगातार उठाए गए मुद्दों के बाद प्रशासन हरकत में आया। लंबे समय से बदहाल पड़े इस भवन के ढहने से विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ था।
स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग की पहल पर अब पुराने जर्जर ढांचे को हटाकर नए स्कूल भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कदम से स्थानीय ग्रामीणों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही बच्चों को एक सुरक्षित वातावरण में पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा।
Hardoi, Hardoi | Aug 23, 2026