मेरठ के लोहियानगर में पारिवारिक विवाद बना अखाड़ा, बहु ने ससुर को जूते से पीटा; महिला और उसकी मां हिरासत में
मेरठ। जिले के लोहियानगर थाना क्षेत्र के जमनानगर में पति-पत्नी के आपसी विवाद के बाद एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। थाने के बाहर ही शिकायत दर्ज कराने पहुंची महिला ने अपने ससुर के साथ कथित तौर पर हाथापाई की और जूते से उनकी पिटाई कर दी।
सड़क पर ससुर को जूते से पीटने की यह पूरी घटना किसी ने कैमरे में कैद कर ली, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में थाने के बाहर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद मारपीट होती दिखाई दे रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना में शामिल महिला और उसकी मां को हिरासत में ले लिया गया है तथा मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Hardoi, Hardoi | Aug 23, 2026