तेज बहाव के बीच चट्टान पर फंसी गाय का रेस्क्यू, गैरसैंण में फायर यूनिट बनी बेजुबान की मददगार
गैरसैंण (चमोली)। उत्तराखंड के चमोली जिले के गैरसैंण क्षेत्र में फायर सर्विस की टीम ने इंसानियत और जांबाजी की मिसाल पेश की है। नदी के तेज बहाव के बीच चट्टान पर फंसी एक बेजुबान गाय को फायर यूनिट की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, नदी के किनारे पानी के तेज बहाव और फिसलन भरे पत्थरों के बीच एक गाय संतुलन बिगड़ने से चट्टान में फंस गई थी। घटना की सूचना मिलते ही गैरसैंण फायर यूनिट की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
टीम के जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना खतरनाक रास्ते और पानी के तेज प्रवाह के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मेहनत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकालकर उसके मालिक/स्थानीय लोगों के सुपुर्द कर दिया गया। फायर टीम की इस त्वरित कार्रवाई और मानवता की स्थानीय ग्रामीणों ने जमकर सराहना की है।
Hardoi, Hardoi | Aug 23, 2026