सोशल मीडिया पर उजागर हुई बदहाली तो जागा शिक्षा विभाग, सुल्तानपुर के स्कूल में सुगबुगाहट शुरू
सुल्तानपुर। सोशल मीडिया और आम जनता के दबाव के बाद आखिरकार बेफिक्र बैठे शिक्षा विभाग के अधिकारियों की नींद टूटती नजर आ रही है। जयसिंहपुर (189 सदर विधानसभा) क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय दरपीपुर की खस्ताहाल स्थिति और बदहाली की तस्वीरें वायरल होने के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल परिसर की जर्जर इमारत और मूलभूत सुविधाओं के अभाव की तस्वीरें सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे अभियानों के दबाव में विभाग ने मामले का संज्ञान लिया और एक ही दिन के भीतर सुधार कार्य शुरू करने की सुगबुगाहट देखने को मिली।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि अब विद्यालय में बुनियादी ढांचे को दुरुस्त किया जाएगा, ताकि छात्रों को पढ़ाई के लिए सुरक्षित और बेहतर माहौल मिल सके।
Hardoi, Hardoi | Aug 23, 2026