आम आदमी पार्टी ने छेड़ा ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, अयोध्या प्रांत के सरकारी स्कूलों की बदहाली का दावा
लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी द्वारा चलाए जा रहे #SchoolThikKaro (स्कूल ठीक करो) अभियान के तहत अयोध्या प्रांत के सरकारी स्कूलों की खस्ताहाल स्थिति को उजागर करने का दावा किया गया है।
अभियान के तहत आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो जारी कर सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और जर्जर व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने उत्तर प्रदेश के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास के जर्जर और बदहाल सरकारी स्कूलों का वीडियो बनाकर जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 8382928009 पर भेजें।
पार्टी नेतृत्व का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों की वास्तविक स्थिति को जनता के सामने लाना और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए सरकार पर दबाव बनाना है।
Hardoi, Hardoi | Aug 23, 2026