अमलतास मेडिकल कॉलेज में मनाया संविधान दिवस, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने दिलाई शपथ
देवास। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को अमलतास मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकारों के साथ अपने संवैधानिक कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की भी जानकारी होना आवश्यक है।
इस दौरान सांसद सोलंकी ने उपस्थित चिकित्सकों, फैकल्टी सदस्यों और छात्र-छात्राओं को संविधान पालन की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक वंदे मातरम् गायन से हुई और समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
कार्यक्रम में कमल शर्मा, सुदेश सांगते, निदेशक प्रशासन डॉ. प्रशांत, अधिष्ठाता डॉ. ए.के. पिठवा सहित मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।