
#मध्यप्रदेश शासन ने राज्य के विभिन्न विभागों में नियमित, स्थायी और अस्थायी पदों पर आउटसोर्सिंग के जरिए दी जा रही सेवाओं को लेकर एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। सरकार ने विभागों में आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने और इस व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से बंद करने की दिशा में सख्त दिशा-निर्देश लागू किए हैं। वित्त विभाग के नियमों का हवाला देते हुए विभागों को तय समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्यवाही पूरी करने को कहा गया है।
योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की उप सचिव किरण गुप्ता द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि वित्त विभाग के आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। 31 मार्च की समय सीमा तय करते हुए विभागों से नियमित पदों पर आउटसोर्स से ली जा रही सेवाओं को समाप्त करने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया है। शासन के इस फैसले से प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है और प्रशासनिक स्तर पर व्यापक फेरबदल की जमीन तैयार हो रही है।
#breakingnewswala #MadhyaPradesh #भोपालNews #Bhopal #MPNews #GovtJobs #OutsourceEmployees #Administration #BNWTV