शरमा पैक्स में धान अधिप्राप्ति कार्य का शुभारंभ, किसानों से पारदर्शी तरीके से खरीद का निर्देश
लखीसराय। जिले में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत धान अधिप्राप्ति कार्य का शुभारंभ हो गया है। मंगलवार को रामगढ़ चौक प्रखंड के शरमा पैक्स में जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने धान खरीद कार्य का औपचारिक उद्घाटन किया। जिले में 15 नवंबर से धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इस मौके पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों और पैक्स प्रबंधकों को निर्देश दिया कि सभी निबंधित किसानों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से धान की खरीद सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। साथ ही खरीद के बाद निर्धारित समय-सीमा के भीतर किसानों के बैंक खातों में एमएसपी की राशि का भुगतान किया जाए।