#मां सीता के पौराणिक मेले मनसार की तैयारियां, 21 और 22 नवंबर को फलस्वाड़ी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
पौड़ी गढ़वाल। जनपद पौड़ी के विकासखंड कोट की पट्टी सितोंस्यूं स्थित ग्राम फलस्वाड़ी में मां सीता का पौराणिक मेला मनसार इस वर्ष 21 एवं 22 नवंबर 2026 को धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।
इगास पर्व के दूसरे दिन द्वादशी को आयोजित होने वाले इस पारंपरिक मेले का क्षेत्रवासियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। मेले में मां सीता की आराधना के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। वहीं, पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं की झलक भी देखने को मिलेगी।
आस्था, संस्कृति और परंपरा के अनूठे संगम मनसार मेले में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
#मनसार_मेला #मां_सीता #फलस्वाड़ी #पट्टी_सितोंस्यूं #पौड़ी_गढ़वाल #उत्तराखंड_की_संस्कृति #इगास_बग्वाल
Pauri, Garhwal | Nov 13, 2026