सिवान एसपी पूरण कुमार झा का सख्त निर्देश! सराय थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू की हाईवे पर बड़ी कार्रवाई, हजारों का चालान | SNLIVE
सिवान: जिले में अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए सिवान एसपी पूरण कुमार झा के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बैसाखी हाईवे पर थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हजारों रुपये का चालान काटा गया। पुलिस टीम ने वाहन चालकों के दस्तावेज, हेलमेट, सीट बेल्ट, नंबर प्लेट और अन्य आवश्यक कागजातों की गहन जांच की।
एसपी पूरण कुमार झा ने सभी थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वाहन जांच अभियान लगातार चलाया जाए और संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाए। वहीं सराय थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
#Siwan #SiwanPolice #PuranKumarJha #VikasKumarBittu #SaraiThana #VehicleChecking #TrafficPolice #BiharPolice #BiharNews #HighwayChecking #SNLIVENews #RoadSafety #CrimeControl #SiwanUpdate