अशोकनगर जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर-22 क्रिकेट ट्रायल का आयोजन 24 अक्टूबर को
---
मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री महाआर्यमन ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देशन एवं अशोकनगर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जजपाल सिंह ‘जज्जी’ के मार्गदर्शन में अंडर-22 क्रिकेट ट्रायल का आयोजन 24 अक्टूबर 2026 शनिवार को मोहरी स्टेडियम, अशोकनगर में दोपहर 3:00 बजे से प्रारंभ होगा। ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक सभी खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन आवश्यक दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लें तथा निर्धारित समय पर ट्रायल स्थल पर उपस्थित हों। इस ट्रायल का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्रिकेट प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है, ताकि वे अपनी खेल क्षमता के आधार पर आगे बढ़ सकें। अशोकनगर जिला क्रिकेट एसोसिएशन सभी इच्छुक खिलाड़ियों से अपील करती है कि वे समय पर उपस्थित होकर ट्रायल में भाग लें और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करें।
#ashoknagar