मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत युवा संगम कार्यक्रम का किया गया आयोजन
युवा संगम कार्यक्रम में युवाओं का 181 का हुआ चयन
अतिथियों ने उपस्थित युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ
स्वरोजगार योजनाओ के 429 हितग्राहियो को रूपये 3 करोड़ 54 लाख का किया हितलाभ वितरण
--
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम विभाग एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग व ग्रामीण विकास विभाग द्वारा युवा संगम के तहत एक ही छत के नीचे युवाओ को रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उदेश्य से हर माह निर्धारित दिवस को जिला स्तरीय रोजगार/स्वरोजगार के लिए युवा संगम कार्यक्रम आयोजन किया जाता है।
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत शुक्रवार को शासकीय महाविद्यालय पिपरई अशोकनगर में युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय पिपरई श्री राजमणि यादव, जन भागीदारी अध्यक्ष शासकीय महाविद्यालय पिपरई श्री रवींद्र शुक्ला ,कौशल विकास एवं रोजगार विभाग से श्री बी.एस.मीना , महाविद्यालय से स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के संयोजक डॉ हेमंत समाधिया एवं लीड बैंक मैनेजर श्री राजीव राय के आतिथ्य में संपन्न किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी बी एस मीना ने बताया कि आज आयोजित युवा संगम कार्यक्रम में निजी क्षेत्र की 09 कम्पनियों द्वारा भाग लिया गया,इस दौरान कुल 272 युवाओं द्वारा पंजीयन कराया गया एवं 198 का प्रारंभिक चयन हुआ और 181आकांक्षी युवाओं को ऑफर लेटर प्रदान किया गए । युवा संगम में प्रदेश की निजी क्षेत्र की 9 विभिन्न कंपनियां शामिल हुई जिनके द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए ऑफर लेटर उपलब्ध कराये गये।
कार्यक्रम के श्री शुक्ला ने बताया कि मप्र सरकार युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं संचालित कर रही है। इसी प्रकार युवा निजी क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार का लाभ प्राप्त करने के लिए बहुत बढ़िया मंच है युवाओं को आगे आकर लाभ उठाना चाहिए
विभिन्न स्वरोजगार योजनाओ के 429 हितग्राहियो को रूपये 3 करोड़ 54 लाख का किया गया हितलाभ वितरण
कार्यक्रम में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओ के 429 हितग्राहियो को 03 करोड़ 54 लाख का रुपए का हितलाभ वितरण किया गया,जिसमें मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, पीएमएफएमई योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन , पी एम स्वनिधि योजना, भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना और टान्टया मामा स्वरोजगार आदि योजनाओं के तहत हितग्राहियो को लाभान्वित किया गया।
उपस्थित युवाओं को नशा मुक्ति की दिलाई गई शपथ
युवा संगम में शासन आदेशानुसार युवा संगम में युवक युवतियों को नशामुक्ति की जानकारी, दी गई और शपथ दिलाई गई और इसके साथ ही कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की जानकारी भी युवाओं को उपलब्ध कराई गई लीड बैंक मैनेजर श्री राजीव राय द्वारा द्वारा वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी
कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत उपस्थित युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई एवं कार्यक्रम के दौरान शास महाविद्यालय पिपरई के स्टाफ के साथ आई टी आई से प्रशिक्षण अधिकारी नेहा यादव एवं श्री माहौर, एवं रोजगार विभाग के कर्मचारी सहित अन्य आधिकारी /कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
#ashoknagar