मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित
--
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.एन.सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्टर कान्फ्रेंस कक्ष में मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बताया गया कि रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों,जीर्णशीर्ण मतदान केन्द्र/भवन परिवर्तन हेतु प्रस्ताव भेजे गये है। विधानसभा क्षेत्र 032 अशोकनगर अंतर्गत 1200 से अधिक मतदाता होने पर 04 मतदान केन्द्र एवं 01 मतदान केन्द्र जीर्णशीर्ण होने से एवं अन्य कारण से प्रस्तावित किये गये है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 033 चंदेरी अंतर्गत 03 मतदान केन्द्र जीर्णशीर्ण होने से एवं अन्य कारण से प्रस्तावित तथा विधानसभा क्षेत्र 034 मुंगावली अंतर्गत 02 मतदान केन्द्र दूरी अधिक होने से प्रस्तावित अनुभाग अन्तरण, 01 मतदान केन्द्र जीर्णशीर्ण होने से एवं अन्य कारण से प्रस्तावित तथा 02 मतदान केन्द्र भवन का नाम परिवर्तन किये जाने हेतु प्रस्तावित किये गये है। प्रस्तावित मतदान केन्द्रों के प्रस्तावों पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सर्व सम्मति से अनुमोदन किया गया। प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल को भेजने की सहमति प्रदान की गई।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी से श्री विष्णु प्रसाद शर्मा,कांग्रेस से श्री अशोक शर्मा, बीएसपी से एड.इन्द्रराज सिंह एवं श्री संतोष राजौरिया निर्वाचन पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
#ashoknagar