ग्रामीणों की समस्याओं का सरलता,सुगमता तथा तुलनात्मक रूप से निराकरण जन विश्वास शिविर का मुख्य उद्देश्य-कलेक्टर
ग्राम पंचायत कोहरवास में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित
--
ग्रामीणों की समस्याओं का पूर्ण रूप से सरलता,सुगमता एवं तुलनात्मक रूप से निराकरण कराना मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का मुख्य उद्देश्य है। शिविर के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का विभागों द्वारा मौके पर ही निराकरण कराया जाता है। साथ ही पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण परीक्षण उपरांत से शिविर में कराया जाता है। यह बात कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने शुक्रवार को जनपद पंचायत ईसागढ़ के ग्राम पंचायत कोहरवास में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के आयोजन के दौरान कही। शिविर में 186 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 96 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के निराकरण हेतु समय सीमा निर्धारित कर संबंधित विभागों को प्रेषित किये गये।
शिविर में कलेक्टर ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में प्रत्येक शुक्रवार मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में कोहरवास में आयोजित शिविर में विभिन्न समस्यामूलक आवेदनों का निराकरण किया गया। उन्होंने कहा कि जनता के कल्याण के लिए लोक कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच जनता तक पहुंचाना है। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को दिलाना है। साथ ही शिविरों के माध्यम से उन्हें जानकारी प्रदान करना है। नागरिकों से प्राप्त समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त उनका परीक्षण किया जाकर विभागों द्वारा मौके पर भी निराकरण करना है। साथ ही अन्य डिजीटल/पोर्टल के माध्यम से हितग्राहियों को सेवा का लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अन्य अभियानों की तुलना में अंत्यंत सार्थक सिद्ध हो रहा है। आवेदनों के निराकरण में प्रति लक्ष्यों का निर्धारण कर उनका निराकरण कराया जा रहा है। जिले में लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत प्रति सप्ताह शत प्रतिशत आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। साथ ही सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों में जिले की रेकिंग में बेहतर सुधार हो रहा है। उन्होंने स्वामित्व योजना के संबंध में ग्रामीणों को बताया कि आबादी क्षेत्र में निवास करने वाले ग्रामीण उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर स्वामित्व योजना के तहत नि:शुल्क रजिस्ट्री कराकर काबिज भूमि का मालिकाना हक प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि जिले में स्वामित्व योजना के अंतर्गत 41 हजार रजिस्ट्री कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित है। यह लक्ष्य आगामी एक माह में पूर्ण कर लिया जायेगा।
शासन की योजनाओं की दी जानकारी
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। विभागीय स्टॉल के माध्यम से नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इस प्रकार शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।
उद्यम संवाद का भी हुआ आयोजन
--
मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के साथ उद्यम संवाद का आयोजन भी किया गया। इसमें स्थानीय उद्यमियों सीताराम कुशवाह,शशि कुशवाह,सुनीता,लखपति कुशवाहा,गोविंद लोधी ने सहभागिता करते हुए अपने अनुभव साझा किए तथा अपनी सफलता की कहानियां सुनाईं। उद्यमियों ने बताया कि किस प्रकार उन्होंने अपने प्रयासों, मेहनत और उपलब्ध अवसरों के माध्यम से अपने व्यवसाय को आगे बढाया के बारे में जानकारी दी।
मेधावी छात्र-छात्राओं को लेपटॉप एवं ई-स्कूटी का किया वितरण
शिविर में मेधावी छात्र-छात्राओं प्रीति आदिवासी,श्रृष्टि राय एवं रिंकी कुशवाह को लेपटॉप क्रय करने हेतु 25-25 हजार रूपये की राशि का चेक प्रदाय किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत अंजलि पाल एवं प्रीति कुशवाह को ई-स्कूटी प्रदाय की गई।
हितलाभ का किया वितरण
--
शिविर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं के अंतर्गत हितग्राहियों लाड़ली लक्ष्मी योजना,जाति प्रमाण पत्र, फौती नामांतरण,स्वरोजगार योजना के तहत ऋण वितरण, विद्युत कनेक्शन,दिव्यांग प्रमाण पत्र,स्व सहायता समूहों को सीसीएल की राशि के चेक वितरण, आयुष्मान कार्ड का हितलाभ का वितरण किया गया।
शिविर में सांसद प्रतिनिधि श्री हरीसिंह रघुवंशी,विधायक प्रतिनिधि श्री शिवप्रताप सिंह रघुवंशी,अनूसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री घूमन सिंह आदिवासी,श्री सिरनाम सिंह यादव,श्री रंजीत सिंह,श्री शिवेन्द्र यादव,सरपंच श्री अजय प्रताप सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन,एसडीएम श्री त्रिलौचन गौड़ सहित अधिकारीगण एवं बडी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।
#ashoknagar