जिला स्तरीय युवा उत्सव -2026 हेतु बैठक संपन्न
---
जिला स्तरीय युवा उत्सव -2026 के आयोजन हेतु पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस कक्ष में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के माध्यम से जिला स्तरीय आयोजन में अधिक से अधिक युवाओं और प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच प्रदान करने सभी ने अपने-अपने सुझाव दिए। बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव -2026 का आयोजन 28 अक्टूबर 2026 को स्थानीय रघुवंशी धर्मशाला में किया जायेगा। इस आयोजन में 15 से 29 वर्ष के युवाओं एवं कलाकारों को सम्मिलित कराया जाएगा। प्रतिभागियों हेतु लोक नृत्य,लोक गायन, चित्रकला,नुक्कड़ नाटक एवं कविता लेखन मे अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा ।इस बैठक में डॉ विजय सिंह नेहरू महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य, एनिस जैन शिक्षा विभाग, सुश्री श्रेया कंडोला जिला युवा अधिकारी ,श्री अनिल धकाते व्याख्याता पॉलिटेक्निक ,श्री बलराम शर्मा एवं राजेंद्र चौधरी शिक्षा विभाग के अलावा खेल विभाग से श्री अरुण रघुवंशी (प्रभारी) ,श्री वीरेंद्र कुमार ,श्रीमती हर्षा झरिया ,श्रीमती रेणु ओझा विकासखंड मुंगावली से श्री राजेश कुशवाहा विकासखंड चंदेरी से ,श्री राहुल सिसोदिया खेल प्रसिक्षक सहित संबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
#ashoknagar