
शांति भंग के आरोप में 13 गिरफ्तार, सात थानों की पुलिस की कार्रवाई
प्रतापनगर में तीन, कोटड़ी में दो, रायपुर में दो सहित आसींद, फुलिया कलां, भीमगंज व सुभाषनगर में भी कार्रवाई
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी) जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए शांति भंग के आरोप में कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 126 से 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार जिले के प्रतापनगर, कोटड़ी, रायपुर, आसींद, फुलिया कलां, भीमगंज और सुभाषनगर थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई।
प्रतापनगर थाना पुलिस ने तीन को पकड़ा:
प्रतापनगर थाना पुलिस ने बनवारी लाल सैनी (42) पुत्र नन्दलाल सैनी, निवासी मकान नंबर 366, पटेल नगर, थाना प्रतापनगर, भीलवाड़ा; बिट्टुसिंह (24) पुत्र हनुमानसिंह कानावत, निवासी चर्च के पास, जवाहरनगर, थाना गांधी नगर, भीलवाड़ा तथा सवाराम (24) पुत्र कला राम, निवासी पला पालन रावछ, उदयपुर, हाल निवासी सुभाषनगर, थाना सुभाषनगर, भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ धारा 126-170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।
कोटड़ी में दो महिलाएं गिरफ्तार:
कोटड़ी थाना पुलिस ने पूजा बाच्छड़ा (27) पत्नी अर्जुन बाच्छड़ा, जाति बाच्छड़ा, निवासी पिपलिया रुडी, थाना मनासा, मध्यप्रदेश तथा किरण (26) पत्नी कान्हा बाच्छड़ा, जाति बाच्छड़ा, निवासी चारभुजा ढण्डेरी, थाना मनासा, मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ धारा 126-170 बीएनएसएस में कार्रवाई की गई।
रायपुर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा:
रायपुर थाना पुलिस ने कन्हैयादास (30) पुत्र दोलादास, जाति वैष्णव, निवासी छातोल, थाना रायपुर, जिला भीलवाड़ा तथा गणेश (22) पुत्र देवीलाल, जाति भील, निवासी सुरास रोड, रायपुर, थाना रायपुर, जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ धारा 126-170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।
आसींद में एक गिरफ्तार:
आसींद थाना पुलिस ने नारायणलाल (25) पुत्र उकार, जाति खारोल, निवासी सोनारेल पंचायत लाछुड़ा, हाल निवासी मदनपुरा, पुलिस थाना आसींद, जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 126-170 बीएनएसएस में कार्रवाई की गई।
फुलिया कलां में राकेश गिरफ्तार:
फुलिया कलां थाना पुलिस ने राकेश (24) पुत्र राजू, जाति बावरी, निवासी राज्यास, थाना फुलिया कलां, जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धारा 126-170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।
भीमगंज पुलिस की कार्रवाई:
भीमगंज थाना पुलिस ने जितु लखारा (30) पुत्र रमेश लखारा, निवासी जैन मंदिर के सामने, कसारा बाजार, धानमंडी, भीमगंज, भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भी धारा 126-170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।
सुभाषनगर में तीन गिरफ्तार:
सुभाषनगर थाना पुलिस ने निलिख सोनी (18) पुत्र किशोर सोनी, निवासी आदर्श नगर, गली नंबर 7, थाना भीमगंज, भीलवाड़ा; प्रकाश सोनी (32) पुत्र गणेश सोनी, निवासी आदर्शनगर, हाल शिवनगर, थाना सुभाषनगर, भीलवाड़ा तथा लोकेश (32) पुत्र जगदीशजी शर्मा, निवासी साखड़ा, हाल शिवनगर, थाना सुभाषनगर, भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ धारा 126-170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।
सात थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई
पुलिस की इस कार्रवाई में जिले के सात थाना क्षेत्रों में कुल 13 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।