भामस की जिला बैठक संपन्न 17 सितंबर को श्रम दिवस घोषित करने की मांग
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल 13. 9. 26 को भारतीय मजदूर संघ भीलवाड़ा की जिला कार्य समिति की बैठक जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष तारा शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा हुई जिला मंत्री हरीश सुवालका ने बताया कि 17 सितंबर को प्रदेश के आवाहन पर विश्वकर्मा जयंती को श्रम दिवस घोषित करने की मांग हेतु प्रत्येक उपखंड कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिए जाएंगे सभी इकाइयों के वार्षिक रिटर्न व सामान्य शुल्क संबंधी चर्चा तथा जिला अधिवेशन के हिसाब संबंधी व प्रदेश आगामी प्रदेश अधिवेशन में भाग लेने के संबंध में चर्चा हुई मीटिंग में मीनाक्षी त्रिपाठी माया प्रजापत कमलेश कंवर रजनी शक्तावत देवेंद्र वैष्णव लोकेश जोशी सत्यनारायण शर्मा शैलेंद्र सिंह भेरू बेरवा मानसिंह राजेश बालमुकुंद शर्मा राजेश नगर निगम अमित गेंगहट नारायण लाल व कैलाश आदि मौजूद थे